विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2026

दोस्त की मां के साथ किया दुष्कर्म, सागर में फ्रेंड की शर्मनाक करतूत ने समाज को झकझोरा

सागर से आई खबर ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक दोस्त ने अपने दोस्त की अधेड़ मां के साथ दुष्कर्म किया. उसने रातभर महिला को बंधक बनाए रखा था.

दोस्त की मां के साथ किया दुष्कर्म, सागर में फ्रेंड की शर्मनाक करतूत ने समाज को झकझोरा
प्रतीकात्मक तस्वीर.

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से आरोपी फरार है, जबकि पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक अधेड़ महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. महिला के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे वह भोजन करने के बाद सो गई थी. देर रात लगभग 12 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया. महिला को लगा कि उसका बेटा काम से लौट आया है, इसी भरोसे उसने दरवाजा खोल दिया.

दरवाजा खोला तो सामने...

दरवाजा खुलते ही सामने उसके बेटे का 28 वर्षीय दोस्त हीरालाल खड़ा था. आरोप है कि उसने महिला को धक्का देकर घर के अंदर धकेल दिया और दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पूरी रात उसे बंधक जैसी स्थिति में रखा.

महिला ने जब खुद को बचाने और भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसके गले में गंभीर दर्द की शिकायत है. पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और मोतीनगर थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई.

जिला अस्पताल में भर्ती महिला

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस टीमें दबिश दे रहीं

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com