विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

बाहर निकला शख्स दिनभर नहीं लौटा घर, नदी से बरामद हुई बाइक के साथ लाश

Madhya Pradesh News: बालाघाट के एक शख्स का शव नदी से बरामद हुआ है. वहीं, उसकी बाइक भी नदी से मिली है. परिजनों ने बताया कि घर से कहीं जाने को निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं लौटे.

बाहर निकला शख्स दिनभर नहीं लौटा घर, नदी से बरामद हुई बाइक के साथ लाश

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटे पुल पर एक शख्स बाइक सहित गिर गया और उसकी मौत हो गई. एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने उसके शव को काफी मशक्कत के बाद निकाला. जानकारी के अनुसार, बालाघाट निवासी रणबत सिंह कोरे शनिवार को अपने घर से निकला था.

काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों उसे ढूंढने लगे. वहीं, रविवार को उसका हेलमेट छोटे पुल के पास मिला. उसके बाद जब उसे ढूंढा गया तो उसकी बाइक नदी के अंदर मिली. थोड़ी देर बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को नदी से ढूंढ निकाला. उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.

8 क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए है मात्र 3 शिक्षक

वहीं, बालाघाट की शिक्षा में यह सिर्फ कागजों पर ही दिखाई पड़ता है. दरअसल, बालाघाट करीब 100 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित स्कूलों की हालत खराब है. वहां पर 5 गावों के बच्चों के लिए मात्र एक ही स्कूल है. इतना ही नहीं आठ कक्षाओं के 72 बच्चों के लिए महज तीन ही शिक्षकों की व्यवस्था है.

5 गांवों के बच्चों के लिए एकमात्र स्कूल

बालाघाट के अति नक्सल प्रभावित गांव में टेमनी (सायर) में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला है. यहां पर 5 गांवों के बच्चों के लिए महज एक स्कूल है. यहां पर टेमनी के अलावा सायर, संदुका, केरड़ी और कमाड़ी के बच्चे पढ़ने आते हैं. ऐसे में उन्हें इतने दूर आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- 10वीं शताब्दी के ऐतिहासिक धरोहर की हालत खराब! कैसी है लांजी किले की हालत, बालाघाट का है टूरिस्ट डेस्टिनेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com