विज्ञापन

Maihar Road Accident: मैहर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 से ज्यादा घायल

Maihar Road Accident: मैहर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

Maihar Road Accident: मैहर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 से ज्यादा घायल

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नेशनल हाईवे 30 पर लंबा जाम लग गया. घायलों को मैहर और अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. यह घटना मैहर के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 रिगरा ब्रिज के पास की है.

ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, मैहर के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 रिगरा ब्रिज के पास डीजल खत्म होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सभी घायल बेलदरा निवासी हैं और ये बरहों कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया.

ट्रैक्टर पर सवार 15 लोग घायल

इधर, घटना के बाद नेशनल हाईवे 30 पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बावजूद नादन थाना प्रभारी पंच राज सिंह करीब 2 घंटे से अधिक देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली. वहीं डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को मैहर और अमरपाटन के सिविल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया. अमरपाटन अस्पताल में भर्ती घायलों में संखिबाई साकेत (50), अजय बुनकर (17), प्रदीप साकेत (24) और संतोष साकेत (50) शामिल हैं, जबकि अन्य घायलों का इलाज मैहर में जारी है. वहीं अमरपाटन सिविल अस्पताल में घंटों तक 108 एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने से मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. 

ये भी पढ़ें: Success Story: डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया ब्रेक, 11 दिन बाद काम पर लौटी थीं IAS प्रतिभा पाल, ऐसी है सागर कलेक्टर की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com