विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2023

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश के आसार, मिधिला तूफान से बदल सकता है प्रदेश में मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में पारा उतरने और चढ़ने का दौर लगातार जारी है. रविवार के मुकाबले सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिली. रविवार को जहां ग्वालियर और गुना का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश के आसार, मिधिला तूफान से बदल सकता है प्रदेश में मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर

Madhya Pradesh Weather Report:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पारा उतरने और चढ़ने का दौर लगातार जारी है. हालांकि बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान (Midhili Cyclone) के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है. रविवार के मुकाबले सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त देखी गई. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ गया है. रविवार को जहां ग्वालियर (Gwalior) और गुना (Guna) में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं सोमवार को यहां बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 11 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (Pachmarhi) में पारा रविवार और सोमवार को  11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पचमढ़ी में जो पारा दर्ज किया जा रहा है वो हिल स्टेशन के लिए बहुत ही नॉर्मल है. वही न्यूनतम तापमान की बात करें तो पूरे प्रदेश में अभी तक कहीं भी टेंपरेचर 10 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया है.

MP में 27-28 नवंबर को बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर 28 नवंबर के बाद से शुरू होने के आसार हैं. वहीं, 26 और 27 नवंबर को कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है. जिसके बाद तापमान में कमी आएगी.

ये भी पढ़े: Bhopal News: AQI में सुधार के लिए तुरंत उठाएं कदम, कमिश्नर भोपाल डिवीज़न ने जारी किए निर्देश 

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का असर

प्रदेश के 20 जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. अगर प्रदेश की मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. ग्वालियर में 13.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 14 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 16.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 18.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाए तो दमोह में 32.8, मंडला में 32, भोपाल में 30.6, ग्वालियर में 28.2, इंदौर में 29.7, और जबलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.सोमवार को कई शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा.

ये भी पढ़े: MP Crime: सतना में बदमाशों के हौसले बुलंद! व्यापारी के घर के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close