मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के समनापुर इलाके से बाढ़ के दौरान हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बाढ़ से उफन रही नदी में अचानक एक मवेशी बहने लगता है. मवेशी को बहता देख मौके पर मौजूद एक ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में उतर जाता है और काफी मशक्कत के बाद मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाल लेता है.

dindori samnapur budhner river flood villager rescues cattle
ये तस्वीरें समनापुर इलाके के गौरा कन्हारी गांव के पास से गुजरने वाली बुढ़नेर नदी की हैं, जहां मूसलाधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. बाढ़ के पानी में पुल पूरी तरह डूब चुका है, बावजूद इसके कुछ लोग जान जोखिम में डालकर उफनते पुल को पार करते नजर आ रहे हैं.
ग्रामीण ने बचाई जान
इसी दौरान पुल से कुछ दूरी पर एक मवेशी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगता है. मवेशी को बहता देख ग्रामीण बिना अपनी जान की परवाह किए बाढ़ के पानी में कूद पड़ता है और बहते मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाल लेता है. हालांकि, उफनती नदी के बीच ग्रामीण की यह बहादुरी काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन ऐसे हालात में उफनती नदी और डूबे हुए पुल को पार करना बेहद जोखिम भरा है.
कोलिया खाल डैम के पानी में संदिग्ध केमिकल मिलाने से हड़कंप, सप्लाई रोकी गई, जांच शुरू