छतरपुर: राज्य स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

बालिका वर्ग का फाइनल नर्मदापुरम संभाग और भोपाल के बीच खेला गया जिसमें नर्मदापुरम संभाग ने भोपाल को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की तो वहीं बालक वर्ग में भोपाल ने सागर को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को अंडर-19 फुटबॉल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच छतरपुर में खेले गए. बालिका वर्ग का फाइनल नर्मदापुरम संभाग और भोपाल के बीच खेला गया जिसमें नर्मदापुरम संभाग ने भोपाल को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की.

हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर 2 के ग्राउंड संयोजक खेमचंद विश्वकर्मा ने बताया कि बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में भोपाल ने जबलपुर को 4-0 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में नर्मदापुरम ने इंदौर को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था. शाम को हार्ड लाइन मैच में इंदौर ने जबलपुर को 3-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. 

Advertisement

वहीं स्टेडियम में बालक वर्ग का फुटबॉल मैच भी खेला गया जिसमें भोपाल ने सागर को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार प्रभारी लखनलाल असाटी ने बताया कि सुबह 4 सेमीफाइनल खेले गए और शाम को हार्ड लाइन मैच के बाद फाइनल मैच खेला गया.

भोपाल ने सागर को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

स्टेडियम के ग्राउंड संयोजक पीटीआई भारत भूषण सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के पहले सेमी फाइनल में सागर ने उज्जैन को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल, इंदौर को 4-1 से हरा कर फाइनल में पहुंची थी, शाम को हार्ड लाइन मैच में इंदौर ने उज्जैन को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया तो वहीं उज्जैन को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा.


Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.