विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2023

MP News: चुनावी रंजिश में जमकर चले तलवार, इस बात से मंच पर मचा बवाल और फिर...

देखते ही देखते इस मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया. वहीं तीनों घायलों को पहले परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शंकर मालवी की हालत गंभीर बताई गई. जिसके चलते उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इस मामले में SHO ने कहा कि दोनो पक्षों की तहरीर मिल गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

MP News: चुनावी रंजिश में जमकर चले तलवार, इस बात से मंच पर मचा बवाल और फिर...
चुनावी रंजिश में जमकर चले तलवार, इस बात से मंच पर मचा बवाल और फिर...

Madhya Pradesh News in Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) ज़िले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ज़िले के परासिया थाने में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर तलवारे चली. इस विवाद में रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर तलवारे चली. घटना में तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. यह विवाद जब शुरू हुआ जब यहां महाकाली का भंडारा आयोजित किया गया था. जिसमें कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय कांग्रेसी नेता ने विधायक की सौगात का ज़िक्र कर दिया. बस इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखे यहां विवाद के हालात पैदा हो गए और तलवारें निकल गई. जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

धार्मिक जगह पर राजनीति की बात लग गई बुरी 

घटना परासिया थाने के चांदामेटा की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने बताया की इलाके में महाकाली का भंडारा आयोजित किया गया था. जहां पर स्थानीय कांग्रेस नेता शंकर मालवीय ने कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का उल्लेख शुरू कर दिया. उन्होंने विधायक की तरफ से मंच बनाए जाने और अन्य निर्माण कार्य गिनवाना शुरू कर दिया. इसे लेकर वहां मौजूद छोटू पाल और गब्बू पटेल ने आपत्ति जताई. उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में राजनीति न करने की बात कही. इन्हीं सब के बीच देखते ही देखते बात बिगड़ गई और शंकर मालवी के साथ छोटू पाल और गब्बू पटेल ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. 

ये भी पढ़ेंः Digvijay Singh समेत कई नेताओं पर दर्ज किया गया केस, चुनाव नतीजों से पहले बढ़ी मुश्किलें

देखते ही देखते इस मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया. वहीं तीनों घायलों को पहले परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शंकर मालवी की हालत गंभीर बताई गई. जिसके चलते उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इस मामले में SHO ने कहा कि दोनो पक्षों की तहरीर मिल गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का शक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com