MP Crime: प्रदेश में महिलाओं के साथ बलत्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही. एक बार फिर ग्वालियर से युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए किसी लड़के से हुई थी. जिसके बाद युवक ने युवती को मिलने के लिया बुलाया फिर बहला फुसलाकर एक फ्लैट में लेकर गया जहां पर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी युवक लगातार उसे डरा-धमका रहा था. युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती पुलिस स्टेशन पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है.
सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की दोस्ती
मामला ग्वालियर इलाके की घासमंडी इलाके का है. यहां पर रहने वाली एक युवती ने इंस्टाग्राम का ज़रिए एक लड़के से दोस्ती की. युवती की उम्र करीब 30 साल है. पहले तो मेसेज के ज़रिए दोनों की बाते हुआ करती थी. लेकिन फिर युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया. युवती का कहना है कि पहले तो वह उससे मुलाक़ात के लिए टालती रही. लेकिन युवक लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा. जिसके बाद दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया. युवती 16 नवंबर को मिलने लिए युवक के पास गई. युवक उसे अपना घर दिखाने के बहाने पाम रेजीडेंसी के एक फ्लैट में लेकर चला गया. खाली फ्लैट देखकर युवती हैरान रह गई. जिसके बाद युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. फिर आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया. वारदात के बाद युवक ने युवती को डराया धमकाया और उसे वापिस सिटी में छोड़ गया .
ये भी पढ़ें MP News : मरीजों से मिलने आधी रात कैंसर अस्पताल पहुंचे सीएम, 'मोहन' ने जाना गरीबों का हाल
घटना के बाद से युवती काफी डरी-डरी और सहमी-सी रहने लगी. युवती ने आरोपी लड़के से बातचीत करनी छोड़ दी. इसके बाद युवक उसे परेशान करने लगा. आरोपी की हरकतों से जब युवती काफी परेशान हो गई तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को जाकर आपबीती बताई. मामले को लेकर एडिशनल SP निरंजन शर्मा ने जानकारी दी. शर्मा ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और डराने धमकाने का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही काबू में होगा.
ये भी पढ़ें पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय अमरकंटक दौरे पर, रास्ते में लोगों ने किया भव्य स्वागत