मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार को सस्पेंस खत्म हो गया और जनता को अपना नया मुख्यमंत्री (Chief Minister) मिल गया. भाजपा विधायकों ने बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) को अपने नेता के रूप में चुना. उनके नाम की घोषणा होने के बाद से मोहन यादव के परिवार और समर्थकों में जश्न का माहौल है.
मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार रात भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. इससे पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र सौंपा.
भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के तुरंत बाद, उज्जैन दक्षिण से तीन बार विधायक रहे यादव (58) वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे. एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने का पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि पटेल ने भाजपा के प्रमुख ओबीसी नेता यादव को अपनी मंत्रिपरिषद बनाने के लिए भी आमंत्रित किया. हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा.
ये भी पढ़े: MP Next CM: छत्तीसगढ़ को मिले 'विष्णु', क्या एमपी में 'शिव' के सिर सजेगा ताज, फैसला आज