Cabinet Meeting: भोपाल (Bhopal) में कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) के मंत्रिमंडल (Cabinet Meeting) ने रविवार को आचार्य विद्यासागर (Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj) को श्रद्धांजलि दी. आचार्य के सल्लेखना समाधि का उल्लेख करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल आचार्य के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त करता है. आचार्य के अवसान पर मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया और उनके अंतिम संस्कार के लिए राज्य शासन के प्रतिनिधि मंत्री चैतन्य काश्यप शामिल हुए.
ये भी पढ़ें :- Sheopur News : 100 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर कलेक्टर ने चलवा दी बुलडोजर, जानिए- क्यों उठाया ये कदम
मंत्रिमंडल की बैठक में 2 मिनट का मौन
मंत्री परिषद के सदस्यों ने भोपाल में मंत्रिमंडल की बैठक में 2 मिनट का मौन धारण कर आचार्य श्री के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आचार्य श्री का चिंतन राष्ट्र कल्याण के लिए था. वह ऐसी विभूति थे, जिन्होंने अनेक आदर्श स्थापित किए. प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिल्ली अधिवेशन में व्यस्त रहते हुए भी आचार्य श्री के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
आयकर ऑफिस के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
दीपक बैज (Deepak Baij) ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है. इसलिए बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है. उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) से ठीक पहले ये कदम उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है.
लोकतांत्रिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है मोदी सरकार
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना, जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल हैं, न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है.
ये भी पढ़े: PM-SHRI: आज पीएम श्री योजना का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों को प्रथम चरण में किया जाएगा अपग्रेड