Madhya Pradesh, Chhattisgarh News: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज विपक्षी दल कांग्रेस, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी. वहीं बैतूल में आदिवासी युवक के साथ हुए जघन्य अपराध के सामने आने के बाद इस मामले के सदन में भी उठाए जाने के आसार हैं. हालांकि, इससे पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है. इसके साथ ही कांग्रेस विधायक विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे.
इस दौरान कांग्रेस विधायक पाला और ओले पड़ने से फसलों के खराब होने को लेकर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही वे खराब हुई फसलों को लेकर किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर भी चर्चा करेंगे. इसके अलावा नर्मदा नदी को दूषित किए जाने पर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया जाएगा. जिसमें जबलपुर शहर के दूषित पानी को नर्मदा नदी में छोड़े जाने को लेकर चर्चा की जाएगी.
वहीं छत्तीसगढ़ में आज राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा में करीब 11 बजे नामांकन भरेंगे. देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिले के लैलूंगा के रहने वाले हैं. वे रायगढ़ के प्रसिद्ध राजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र हैं. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है. देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें - बैतूल घटना पर कांग्रेस हमलावर, पटवारी ने की CM मोहन के इस्तीफे की मांग, कहा-गृह मंत्री का पद छोड़ें
ये भी पढ़ें - MP में फिर आदिवासी संग हैवानियत, युवक को नंगा कर उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट से पीटने का वीडियो किया वायरल