छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य में जरूरतमंद मरीजों तक एम्बुलेंस (Ambulance) आधा घंटे में पहुंच जाना चाहिए. जनसंपर्क विभाग (Jansampark Department) के अधिकारियों ने बताया कि साय ने राज्य को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए जल्दी ही 'कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध' अभियान (War against Leprosy) शुरू करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रालय में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (Health Department) के साथ बैठक की और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी बैठक में मौजूद थे.
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और एम्बुलेंस सेवा-108 को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साय ने बैठक में कहा है कि हर जरूरतमंद मरीज के पास एम्बुलेंस तत्काल पहुंचे. उनका निर्देश था कि मरीजों तक एम्बुलेंस आधा घंटे में पहुंच जाना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर
ये भी पढ़े: 2 साल में ₹52 करोड़ खर्च, 52 पंचायतों में नहीं पहुंचा पानी, जल जीवन मिशन के पाइप में बंधे हैं जानवर