विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: नक्सली हिंसा से ग्रस्त छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सभी तरह की हिंसक घटनाओं जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए एनआईए की तर्ज पर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) के गठन का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला लिया गया.

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कैबिनेट की बैठक में हमने छत्तीसगढ़ राज्य में आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवाद जैसे विशेष मामलों में त्वरित और प्रभावी जांच और अभियोजन के लिए राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एस.आई.ए.) के गठन का निर्णय लिया है.  उन्होंने आगे लिखा कि यह एजेंसी, राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के साथ समन्वय के लिए राज्य के नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी.

कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ फसल 2023-24 के लिए 'कृषक उन्नति योजना' को लागू करने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें : Korba Lok Sabha: राज्यसभा सांसद को लोकसभा का टिकट देकर BJP ने बनाया हॉट सीट, कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव!

ये भी पढ़े: आज चित्रकूट, सिंगरौली और इंदौर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com