3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की आदत पड़ गई है कि वह हर अच्छे काम में नेगेटिव बातें करते हैं. गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा थी कि वो प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर जाएंगे.
उन्होंने देश के पीएम मोदी की तारीफ भी की और कहा कि इन दिनों देश भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में लगा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी ने कई साल से उलझे इस काम को जिस तरह सुलझाया है, उसकी अपेक्षा तो सब करते थे लेकिन उम्मीद सब खो चुके थे. प्रधानमंत्री मोदी जी ने कश्मीर का मामला हो या फिर राम मंदिर का सब उनके ही प्रयासों से सुलझे है.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे के लिए रवाना होंगे. जहां, पटना में दोपहर 1 बजे गांधी मैदान के कृष्णा मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव को सम्मानित किया जाएगा. सीएम यादव यहां चाय पर चर्चा भी करेंगे. इसके साथ ही बिहार प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. इसके अलावा सीएम यादव शाम 4 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और शाम 06.20 बजे वापस भोपाल पहुंचेंगे.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे. केरल में वे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इस दौरान वे कोच्चि, कोट्टयम और पाला में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे और मंदिरों में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे. इसके साथ ही पूर्व सीएम शिवराज पार्टी की संसदीय क्षेत्र की बैठकों में भी शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में 10 डिग्री के नीचे तापमान है. खजुराहो और सतना में तापमान पांच डिग्री के करीब पहुंच गया है. सर्द हवाओं के कारण लगातार तापमान में बदलाव हो रहा है. खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़ और सतना सीवियर कोल्ड डे की मार झेल रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें - "कांग्रेस को इस 'पाप' के लिए मांफी मांगनी पड़ेगी", राम मंदिर समारोह का न्योता ठुकराने पर बोले CM यादव

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन गेम खेलना पड़ा महंगा, कर्ज में डूबे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में तोड़ा दम

Jan 19, 2024 00:29 (IST)

रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई

Jan 18, 2024 22:53 (IST)

22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में की अवकाश की घोषणा

Advertisement
Jan 18, 2024 21:03 (IST)

अपने 'सेव, साड़ी और सोने' के लिए जाने जाने वाला रतलाम अब 'मोतियों की खेती' के लिए भी हो रहा है मशहूर

Jan 18, 2024 20:52 (IST)

MP में पढ़ाई का बुरा हाल : एक ही कमरे में 5 क्लासेज, छात्रों से पूछा चिल्ड्रन का मतलब तो बताया- डॉग

Jan 18, 2024 20:52 (IST)

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, मिलेगा शहीद का दर्जा... सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Jan 18, 2024 19:03 (IST)

विदिशा में अधिकारियों के वाहनों पर ही नहीं दिखी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Advertisement
Jan 18, 2024 17:45 (IST)

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने की पीएम मोदी की तारीफ

Jan 18, 2024 16:01 (IST)

पीआईयू के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने, नई बिल्डिंग में इसलिए लगाए गए ताले...

Advertisement
Jan 18, 2024 14:57 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: बेमेतरा में बारिश के चलते सब्जियों के घटे दाम

Jan 18, 2024 14:47 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

Jan 18, 2024 14:09 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: CM साय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने सुकमा पहुंचे

Jan 18, 2024 13:59 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: पूर्व CM कमलनाथ ने AL के उपयोग पर चिंता जाहिर की

Jan 18, 2024 13:44 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: भोपाल में पपी के साथ क्रूरता

Jan 18, 2024 13:22 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण के नए नियमों का किया विरोध

Jan 18, 2024 12:54 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: मध्य प्रदेश के DJP ने की साफ-सफाई, लगाई झाड़ू

Jan 18, 2024 12:43 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: बैतूल में महाराष्ट्र के खनन माफियाओं का राज

Jan 18, 2024 12:31 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: परमिट नहीं होने के कारण थमें BCLL बसों के पहिए

Jan 18, 2024 11:51 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में पुलिस चौकी के सामने अटेंडर की हुई पिटाई

Jan 18, 2024 11:25 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: इंदौर में चलती कोंचिंग में छात्र को आया अटैक

Jan 18, 2024 11:01 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: रीवा में RTO विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Jan 18, 2024 10:49 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: कांकेर में मिला अज्ञात महिला का जला हुआ शव

Jan 18, 2024 10:28 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: मोहन यादव सरकार ने दिया एक महीने का रिपोर्ट कार्ड

Jan 18, 2024 09:59 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: सरकार ने संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए बनाए नए नियम, अब देना होगा परीक्षा

Jan 18, 2024 09:20 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: विष्णु देव साय सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का किया तबादला

Jan 18, 2024 09:14 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: विष्णु देव साय सरकार में IPS अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Jan 18, 2024 09:10 (IST)

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live Updates: वीरा राणा बनी मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव

Jan 18, 2024 09:04 (IST)