विज्ञापन

भिंड में दरिंदगी: 11 साल के भाई के सामने चौथी की छात्रा से दुष्कर्म, बचाने गया तो उसे भी पीटा, बेसुध छोड़ भागा

मध्य प्रदेश के भिंड में 9 साल की छात्रा के साथ पहचान के युवक ने भाई के सामने दुष्कर्म किया. इससे 6 दिन पहले नरसिंहपुर में तीसरी की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

भिंड में दरिंदगी: 11 साल के भाई के सामने चौथी की छात्रा से दुष्कर्म, बचाने गया तो उसे भी पीटा, बेसुध छोड़ भागा

भिंड: मध्य प्रदेश में मासूम बच्चियों के खिलाफ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नरसिंहपुर जिले में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के महज छह दिन बाद, भिंड जिले से एक और दिल नहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां महगांव थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को बच्ची के 11 साल के सगे भाई के सामने एक परचित ने ही अंजाम दिया. 

स्कूल से घर लौटते समय लिफ्ट का लालच दिया

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को 9 साल की मासूम अपने भाई (छठी कक्षा का छात्र) के साथ स्कूल से पैदल घर लौट रही थी. इस दौरान गांव का ही 21 वर्षीय परिचित युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और दोनों को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया. आरोपी दोनों को गांव ले जाने के बजाय एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने मासूम के साथ हैवानियत की. 

11 साल के भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी. वारदात के बाद आरोपी दोनों बच्चों को अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गया. होश में आने के बाद भाई भागकर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजन तुरंत मौके पहुंचे और बदहवास हालत में मिली बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिंड के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज वर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई टीमें गठित की गईं. पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित है उसी गांव का रहने वाला है. पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

6 दिन पहले नरसिंहपुर में हुई थी मासूम की रेप के बाद हत्या 

बता दें क‍ि इससे ठीक 6 दिन पहले नरसिंहपुर के गोटेगांव इलाके में इसी तरह की घटना सामने आई थी. स्कूल से लौट रही तीसरी कक्षा की मासूम को उसका 28 वर्षीय पड़ोसी अन्नू यादव मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने के बहाने ले गया. इसके बाद जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close