Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में नई नवेली मोहन सरकार (Mohan Yadav Government) में पहली बार बुलडोजर चला है. प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने अपनी पहली शॉर्ट कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आदतन अपराधियों को लेकर नकेल कसने के लिए कड़ी कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किया था. जिसके बाद गुरुवार को भोपाल में BJP कार्यकर्ता पर तलवार से हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर (Bulldozer Action) चलाया गया.
यह कार्रवाई BJP कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर के ऊपर किए गए हमलों को लेकर की गई है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पांच दिसंबर को कुछ लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर पर तलवार से बुरी तरह हमला किया था. इस हमले में BJP पदाधिकारी की हथेली पूरी तरह से कट गई थी. हमले के करीब डेढ़ हफ्ते बाद गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. हालांकि आरोपियों पर आठ दिसंबर को ही भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने NSA लगाने के आदेश जारी कर दिए थे. जिसके बाद इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था. पढ़ें पूरी खबर
दोनों राज्यों की सियासी खबरों के अलावा यहां सभी प्रमुख खबरों का लाइव अपडेट दिया जाएगा.