विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Looteri Dulhan: दो लाख रुपये में की शादी, अपनी सहेलियों संग फरार होने वाली थी लुटेरी दुल्हन... ससुराल वालों ने कर दिया पुलिस के हवाले

Looteri Dulhan in Ujjain: उज्जैन जिला के बिछड़ोद गांव में एक लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों का खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, युवती अपने ससुराल वालों को लूटकर फरार होने वाली थी. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Looteri Dulhan: दो लाख रुपये में की शादी, अपनी सहेलियों संग फरार होने वाली थी लुटेरी दुल्हन... ससुराल वालों ने कर दिया पुलिस के हवाले
उज्जैन में सामने आई लुटेरी दुल्हन

Looteri Dulhan in Madhya Pradesh: शादी-विवाह को लेकर बहुत सारी घटनाएं बीते दिनों सामने आई हैं. कहीं पति पत्नी की हत्या कर देता है, तो कहीं पत्नी अपने पति की जान ले लेती है. लेकिन, मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में शादी कर ससुराल को लूटने के आरोप में महिला सहित तीन लोग पकड़ाए हैं. इन सभी पर आरोप है कि करीब दो लाख लेकर शादी करने वाली पत्नी दो दिन बाद ही अपने दो महिला साथी के साथ फरार होने वाले थी. लेकिन, ससुराल पक्ष ने शक होने पर उन्हें पकड़कर घट्टिया पुलिस के हवाले कर दिया.

ऐसे की थी मंदिर में शादी

ऐसे की थी मंदिर में शादी

क्या है उज्जैन की लुटेरी दुल्हन का पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, उज्जैन जिला के घट्टिया स्थित बिछड़ोद गांव निवासी ड्राइवर संजय बैरागी ने 1.91 लाख रुपये देकर 16 जून को इंदौर की भावना से गांव के मंदिर में शादी की थी. लेकिन, शादी के अगले ही दिन से भावना बहानेबाजी कर रही थी. उसने 18 जून की रात दो महिलाओं को भी बुलाकर भागना की तैयारी कर ली. बैरागी के परिजनों ने उनके भागने की शंका होने पर तीनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और गुरुवार को थाने को सौंप दिया.

ऐसे की थी ड्राइवर ने शादी के लिए लड़की पसंद

पुलिस को संजय बैरागी ने बताया कि उम्र 35 वर्ष होने पर भी शादी नहीं हो रही थी. इस बीच, रिश्ते में मौसा लगने वाले विष्णु दास ने पिछले हफ्ते बड़वाह में दो लड़कियां दिखाने के बाद इंदौर स्थित मरीमाता पर भावना मराठे को दिखाया. लड़की के हां करने पर उसे 1100 रुपये शगुन के दिए. लड़के ने बताया कि लड़की ने उसे 200 रुपये दिए. इसके बाद, लड़की ने गाड़ी कर आने के लिए 11 हजार रुपए मांगे, तो लड़के ने ऑनलाइन 11 हजार रुपये दे दिए.

ऐसे बनाया शिकार

पीड़ित युवक ने बताया, '16 जून को मेरे मौसा विष्णुदास और दो लोगों के साथ भावना आई. उनकी मांग अनुसार 1 लाख 80 हजार कैश देते हुए वीडियो बनाया. इसके बाद एक शपथ पत्र बनवाकर गांव के मंदिर में शादी कर ली. इस दौरान उसको कुछ रकम के साथ मंगलसूत्र पहनाया. फिर दो दिन भावना ने बहाने से मुझे अपने से दूर रखा. 18 जून को शंका होने पर नजर रखी, तो पता चला कि वो जाना चाहती है. उसने इंदौर में एक मैडम को फोन कर कहा कि मेरा यहां दम घुट रहा है, मुझे ले जाओ... तो मैडम ने मुझे कहा भावना को इंदौर छोड़ जाओ. मना किया तो सुबह दो महिला घर आई और भावना को ले जाने लगी.'

ये भी पढ़ें :- स्पीड ब्रेकर पर ऑटो ने खो दिया Control, तीन साल की बच्ची उछलकर गिरी बाहर और हुई मौत, परिजन अड़े ऑटो चालक की गिरफ्तारी पर

 

महिला बोली - गोलू शुक्ला मेरा रिश्तेदार

घटना में एक वीडियो सामने आया है. इसमें दुल्हन को लेने आई महिला और दूल्हे के परिवार वालों में गहमा-गहमी की बात चल रही है. इस बीच महिला ने अपने आप को इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बताते हुए धमकाया. महिला बोली गोलू शुक्ला का नाम सुना है, वो मेरा रिश्तेदार है, पावर रखना अपनी जेब में... इधर एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि दुल्हन भावना सहित दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 1 लाख 90 हजार रुपये देने की बात सामने आई है. उसको वेरिफाई कर रहे है.

ये भी पढ़ें :- Elephants Attack : गांव में देर रात घुसा जंगली हाथियों का झुंड, घर में जमकर की तोड़फोड़; दहशत का माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com