विज्ञापन

मकान गिरवी रखकर की शादी, दुल्हन गहने लेकर हो गई फरार, इंतजार करता रहा दूल्हा

Chhatarpur Dulhan Ran Away: शादी के 2 दिन बाद दुल्हन साड़ी खरीदने के बहाने अपने पति को महाराजपुर बाजार ले गई. वहां दुल्हन के जान-पहचान के दो लोग पहले थे, जिनके साथ दुल्हन भीड़ में मौका देखकर भाग गई.

मकान गिरवी रखकर की शादी, दुल्हन गहने लेकर हो गई फरार, इंतजार करता रहा दूल्हा
मंदिर में जाकर की दोनों ने शादी.

Chhatarpur Hindi News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर एक गरीब परिवार के साथ बड़ी ठगी हो गई. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले मनोज अहिरवार ने 24 अप्रैल को जटाशंकर धाम में आकांक्षा नाम की युवती से शादी की थी. यह रिश्ता पड़ोस में रहने वाले बिचौलिये विक्की सेन ने करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर तय कराया था. शादी के लिए परिवार ने अपना मकान तक गिरवी रख दिया था.

शादी के बाद मनोज अपनी पत्नी को सैला गांव ले गया, जहां सभी रस्में पूरी की गईं., लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ने अपने असली इरादे जाहिर कर दिए. उसने साड़ी खरीदने के बहाने बाजार जाने की जिद की, जिस पर मनोज उसे लेकर महाराजपुर बाजार पहुंचा. वहां पहले से मौजूद उसके साथी आकाश प्रजापति और बिचौलिया विक्की सेन भी साथ हो गए.

बिचौलिये ने की गाली-गलौज

भीड़ का फायदा उठाकर दुल्हन आकांक्षा सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गई. उसके साथ ही विक्की सेन और आकाश प्रजापति भी मौके से गायब हो गए. पीड़ित का आरोप है कि जब उसने बिचौलिये को फोन किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

अब सब लुट गया

मनोज के पिता अच्छेलाल अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए घर गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे, लेकिन अब सब कुछ लुट गया. पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लूटे गए सामान की बरामदगी की मांग की है. थाना प्रभारी आषुतोष श्रोती के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- Dhar Accident: देर रात 4 और मजदूरों की हो गई मौत, भीषण हादसे में अब 16 लोगों ने गंवाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com