विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Road Accident: स्पीड ब्रेकर पर ऑटो ने खो दिया Control, तीन साल की बच्ची उछलकर गिरी बाहर और हुई मौत, परिजन अड़े ऑटो चालक की गिरफ्तारी पर

Mauganj Road Accident: मउगंज जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑटो स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गया. इसके बाद ऑटो में सवार तीन वर्षीय बच्ची उछलकर नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Road Accident: स्पीड ब्रेकर पर ऑटो ने खो दिया Control, तीन साल की बच्ची उछलकर गिरी बाहर और हुई मौत, परिजन अड़े ऑटो चालक की गिरफ्तारी पर
ऑटो से गिरकर हुई थी मासूम की मौत, परिजन अड़े ऑटो चालक के गिरफ्तारी की मांग पर

Madhya Pradesh Road Accident: रात के समय में अकसर ऑटो या गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं. इस कारण से रात में सड़क हादसों की संख्या बढ़ जाती है. एक ऐसा ही भीषण सड़क हादसा मध्य प्रदेश के मऊगंज (Mauganj) जिले में हुआ है. जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत अटरिया मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा (Major Road Accident) हुआ, जिसमें तीन वर्षीय मासूम बच्ची काव्या शर्मा की मौत हो गई. काव्या, पिता संतोष कुमार शर्मा और माता अंतिमा शर्मा शाहपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव की निवासी थी.

सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की गई जान

सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की गई जान

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मऊगंज से हनुमना की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार महिला और अन्य ऑटो सवारी खचाखच भरे हुए थे. जैसे ही ऑटो अटरिया गांव के पास पहुंचा, चालक ने अचानक सड़क पर स्पीड ब्रेकर में ऑटो का ब्रेक मार दिया. इससे ऑटो में सवार मासूम बच्ची ऑटो से उछलकर सड़क पर जा गिरी. आनन-फानन में ऑटो ड्राइवर कुछ समझ पाता की अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर उसका टायर भी मासूम बच्ची के सर पर चढ़ गया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को ऑटो चालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना लेकर पहुंचा. लेकिन, तब तक बच्ची की मौत हो गई. डर की वजह से ऑटो चालक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.

ऑटो चालक की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद बच्ची के परिजन अस्पताल पहुंचे और ऑटो चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी चालक और ऑटो को पकड़ा नहीं जाता, तब तक बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें :- छिंदवाड़ा में आदिवासी युवती का अपहरण कर गैंगरेप, 12 दिनों तक बंधक बना अस्मत लूटते रहे 7 हैवान

पुलिस कर रही कार्रवाई

हनुमना थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे फरार चालक की पहचान हो सके. इस दर्दनाक हादसा की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को लगी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं. हालांकि, पुलिस लगातार समझाइश देते हुए उचित कार्रवाई करने की बात बोल रही है.

ये भी पढ़ें :- शादी के बाद भी नहीं छोड़ा बॉयफ्रेंड, ससुराल से आकर नातिन ने प्रेमी के साथ मिल नानी की मौत तक चाकू से गोदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com