Bhopal में लोकायुक्त ने मारा छापा, 8 घंटे की सर्चिंग में इतने करोड़ की अचल संपत्ति का पता चला

MP News: भोपाल में रिटायर्ड सुपरवाइजिंग इंजिनियर के घर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा. इसमें उनके आय से 300 गुना अधिक अचल संपत्ति होने का खुलासा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भोपाल में लोकायुक्त ने मारा छापा

Bhopal Raid: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) जिले में एक रिटायर्ड सुपरवाइजिंग इंजिनियर (Retired Supervising Engineer) के घर और विभिन्न दफ्तरों पर लोकायुक्त ने छापा मारा. रेड (Raid) के दौरान लोकायु्क्त की खास टीम ने खुलासा किया कि इंजीनियर के पास उनके आय से 300 गुना अधिक अचल संपत्ति है. टीम आगे की जांच में लगी हुई है. छापामारी के दौरान टीम को 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता लगा.

इन ठिकानों पर मारा गया छापा

नगर निगम के रिटायर अधीक्षण यंत्री पीके जैन के लालघाटी स्थित आवास और स्मार्ट सिटी स्थित ऑफिस पर लोकायुक्त की खास टीम ने रेड मारा. इस दौरान टीम ने उनकी आय से ज्यादा अचल संपत्ति होने का खुलासा किया. टीम ने आगे सभी प्रोजेक्ट्स की फाइल को भी खोलने की बात कही. बता दें कि लोकायुक्त को शिकायत यंत्री के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसपर एक्शन लेते हुए लोकायुक्त ने एक स्पेशल टीम गठित करके छापा मारा. 

Advertisement

रिटायर्ड इंजीनियर पीके जैन

आय से 300 गुना अधिक अचल संपत्ति का खुलासा

नगर निगम के रिटायर अधीक्षण यंत्री पीके जैन के घर लोकायुक्त की टीम ने 8 घंटे तक लगातार सर्चिंग की. टीम को करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले. छापे में 10 से अधिक प्लॉट और जमीन के कागज मिले. मकान में तलाशी के दौरान 5 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति का खुलासा हुआ. मामले में 85 लाख से ज्यादा जेवरात के बिल, लाखों के निवेश के दस्तावेज और विदेश यात्रा के प्रमाण मिले.

ये भी पढ़ें :- Manu Bhaker से मिले केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia, कहा-देश के झंडे को विश्व पटल पर फहराने के लिए धन्यवाद

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

पीके जैन पहले नगर निगम में अधिक्षण यंत्री थे. रिटायर होने के बाद स्मार्ट सिटी में फिर संविदा पर नियुक्ति ली. प्रदीप कुमार जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया. बैंक लॉकर की तलाशी अलग से की जाएगी. फिलहाल मामले में स्पेशल टीम आगे की कार्रवाई के लिए प्लान तैयार बनाने में जुटे है.

ये भी पढ़ें :- MP News: स्कूल भवन के घटिया निर्माण की खुली पोल, लोकार्पण के बाद ही आ गई दीवार में दरारे...

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.