लिव-इन पार्टनर को बीच सड़क गोलियों से भूना, पुलिस पर भी तानी पिस्तौल, ग्वालियर के VIP इलाके में खूब हुआ ड्रामा

ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दिनदहाड़े 4 से 5 गोलियां मारी और फिर पुलिस पर भी हथियार तान दिया. यह घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने हुई, जहां पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

रोड पर पड़ी लहूलुहान प्रेमिका, उसके सामने हथियार के साथ बैठा प्रेमी और आरोपी को कंट्रोल करने के लिए दूर खड़ी पुलिस... यह रोंगटे खड़े करने वाला नजारा मध्य प्रदेश के ग्यालियर जिले का था. प्रेमी ने शुक्रवार को अपनी प्रेमिका के सीने और शरीर के दूसरे हिस्से में दिनदहाड़े 5 गोलियां मारी थीं. इसके बाद वह लहूलुहान युवती के सामने बैठा रहा और हथियार लहराता था. पुलिस से कुछ कदम की दूरी पर आरोपी था, लेकिन उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. युवती को पुलिस अस्पताल लेकर गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

ग्वालियर के वीआईपी इलाके में रूप सिंह स्टेडियम के सामने हुई घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने प्रेमिका को 4-5 गोलियां मारी थीं. इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई. लिव-इन पार्टनर को गोलियों से भूनने के बाद आरोपी प्रेमी युवकी के सामने बैठकर हथियार लहराता रहा. जब पुलिस पहुंची तो उसने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी.

पुलिस ने सरेंडर करने को ललकारा

फिर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन वह वहां से हटा नहीं. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बहुत देर तक दूर ही खड़ी रही और आसपास के लोग यह नजारा देखते रहे. पुलिस ने उससे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने नहीं किया. फिर पुलिस ने वहां आंसू गैस के गोले छोड़े. मौका पाकर कुछ पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया, फिर उसकी धुनाई कर दी.

जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, तब कहीं जाकर पुलिस महिला तक पहुंची. लहूलुहान हाल में उसे पुलिस की कार में बैठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवती की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है. घटना के पीछे वजह क्या है, अभी तक पता नहीं चला है. मामले की जांच की जा रही है.

दोनों ने की अलग शादी, फिर लिव-इन में रहने लगे

पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स और युवती का आपस में प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता है. दोनों शादीशुदा थे, लेकिन उनकी शादी अलग-अलग हुई थी. शादी करने के बाद  डेढ़ साल से दोनों लिव-इन में रह हे थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- क्लासरूम बना 'अखाड़ा', भिड़ गए दो शिक्षक जमकर चले लात घूंसे ! वीडियो में देखें कौन 'जीता'?


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.