विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2024

Crime : माता-पिता के साथ सो रही मासूम हुई लापता, 24 घंटे बाद खेत में मिली लाश... छानबीन में जुटी पुलिस 

Madhya Pradesh Crime News in Hindi : MP के सागर बीती रात खेत में बने कच्चे घर में माता-पिता के साथ सो रही 4 साल की मासूम अचानक लापता हो गई थी. रात को जैसे ही मासूम की मां की नींद खुली और उसने देखा की साथ में सो रही 4 साल की मासूम नहीं है तो उसने अपने पति को उठाया.

Crime : माता-पिता के साथ सो रही मासूम हुई लापता, 24 घंटे बाद खेत में मिली लाश... छानबीन में जुटी पुलिस 
Crime : माता-पिता के साथ सो रही बच्ची हुई लापता, 24 घंटे बाद खेत में मिली लाश.

Madhya Pradesh Crime News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) ज़िले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सागर में बीती रात खेत में बने कच्चे घर में माता-पिता के साथ सो रही 4 साल की मासूम अचानक लापता हो गई थी. रात को जैसे ही मासूम की मां की नींद खुली और उसने देखा की साथ में सो रही 4 साल की मासूम नहीं है तो उसने अपने पति को उठाया और मासूम की आस-पास खोज की लेकिन नहीं मिली. जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने सुबह थाने पहुंचकर मासूम के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने मासूम की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला. आज मासूम का शव खेत में बने घर से करीब एक किलोमीटर की खेत की मेड़ पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला.

बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

खबर मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मासूम की हत्या की आशंका जताई जा रही है. मौके पर एडिशनल SP जैसीनगर थाना प्रभारी डॉग एस्कॉर्ट और FSL की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. दरअसल, 4 साल की मासूम प्रतिभा अपने माता-पिता के साथ बिस्तर में सो रही थी. कुछ देर बाद रात में जब मां जागी तो बेटी बिस्तर में नहीं थी. मां ने पिता को बताया और आसपास दोनों ने तलाश की लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला. बेटी के पिता सियाराम प्रजापति ने इसकी शिकायत जैसीनगर थाने में दर्ज कराई.

सोते समय अचानक लापता हो गई थी मासूम

सियाराम ने अपनी तहरीर में बताया कि वो अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ कच्चे मकान की दहलान में सो रहे थे और रात करीब एक बजे जब बच्ची की मां संध्या बाथरूम के लिए उठी और देखा तो बेटी प्रतिभा बिस्तर से गायब थी. ऐसे में वह घबरा गई और आसपास तलाश थी लेकिन बेटी नहीं मिली थी. आज गांव के ही एक व्यक्ति जब अपने खेत में खाद डालने के लिए गया तो उसने खेत की मेड़ पर मासूम का शव देखा जिसकी सूचना मासूम के परिजनों और पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है. 

पढ़ने के लिए क्लिक करें : 

मालकिन के घर में हुई 50 लाख की डकैती ! शातिर नौकर ही निकला वारदात का मास्टरमाइंड

Chhattisgarh Liquor Scam: 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का केस सुप्रीम कोर्ट में रद्द होने पर घिरी ED, लगे ये गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com