विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना: 35वीं किस्त की आ गई तारीख, कैसे चेक करें अपना स्टेटस? जानें पूरी प्रोसेस

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान सीहोर के आष्टा से कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा.

लाड़ली बहना योजना: 35वीं किस्त की आ गई तारीख, कैसे चेक करें अपना स्टेटस? जानें पूरी प्रोसेस

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना एक बार फिर राहत और खुशखबरी लेकर आ रही है. योजना की 35वीं किस्त कल जारी की जाएगी, जिसमें प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस राशि का अंतरण एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे. इस मौके पर विकास से जुड़ी कई बड़ी सौगातें भी प्रदेश को मिलने वाली हैं.

कल खातों में आएंगे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कल जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के आष्टा से 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सीधा लाभ मिलेगा.

विकास कार्यों की भी मिलेगी सौगात

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. करीब 115 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य इसमें शामिल हैं. इनमें आष्टा में सांदीपनि विद्यालय भवन का निर्माण, पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर बने पुल का लोकार्पण किया जाएगा.

ऐसे चेक करें 35वीं किस्त का स्टेटस

  • लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस चेक करना बेहद आसान है.
  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • यहां ‘आवेदन व भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें.
  • अब अपनी समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें.
  • इसके बाद आपका अकाउंट स्टेटस खुल जाएगा और आप किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता

  • लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हों.
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.
  • इसके अलावा परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • योजना का लाभ विवाहित महिलाएं, साथ ही विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी ले सकती हैं.
  • आवेदन के समय महिला की उम्र 1 जनवरी तक 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी आवश्यक है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com