विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए ट्रांसफर, क्‍या है कृषक उन्नति योजना?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के रहंगी गांव में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया. बिलासपुर जिले के 1.25 लाख से अधिक किसानों के खाते में 494.38 करोड़ रुपए डाले गए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए ट्रांसफर, क्‍या है कृषक उन्नति योजना?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के रहंगी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया.

बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों के खातों में कुल 494.38 करोड़ रुपये डाले गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि होली के पूर्व किसानों के सम्मान और सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है.

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिले में 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सात विकास कार्यों का लोकार्पण और 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा और सहकारिता पर विशेष ध्यान दे रही है.

किसानों के लिए योजनाएं और सुविधाएं

  • शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसान ऋण सुविधा
  • लाखों किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ
  • धान की सर्वाधिक मूल्य निर्धारण
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरण
  • खाद में सब्सिडी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 6,000 रुपए सम्मान निधि

साय ने कहा कि इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए 13,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और राज्य में खनिज संसाधनों के समुचित दोहन से विकास को गति दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प पूरे होंगे. 

Chhattisgarh Farmers Krishak Unnati Yojana

Chhattisgarh Farmers Krishak Unnati Yojana

धमतरी के श्यामतराई मंडी में कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम

धमतरी जिले के श्यामतराई मंडी में कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम में किसानों और जिला प्रशासन की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में धान उपार्जन करने वाले 1,24,463 किसानों के बैंक खातों में 434 करोड़ 77 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए.

किसान सम्मेलनों में महापौर रामू रोहरा, विशिष्ट अतिथि नेहरू निषाद और पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस राशि को किसानों के लिए आर्थिक संबल बताया. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधोसंरचना विकास और नए मंडी व गोदाम निर्माण की योजनाओं की जानकारी दी. किसानों ने समय पर मिली राशि को अगली फसल की तैयारी में सहायक बताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com