Ladli Behna Yojana: निमाड़ी लोकगीतों पर थिरकीं लाडली बहना, CM ने खातों में भेजे 1836 करोड़ रुपए

Ladli Behna Yojana: पंधाना में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान निमाड़ी लोकगीतों पर जनप्रतिनिधियों का थिरकना चर्चा का विषय बना. मुख्यमंत्री ने 33वीं किस्त के रूप में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और 460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 14 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उस समय खास रंग देखने को मिला, जब मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि निमाड़ी लोकगीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए.

लाडली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा और नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता जगधन्ने निमाड़ी गीतों पर झूम उठीं. मंच का यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद हजारों महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया.

सीएम का अभिवादन और कन्या पूजन से शुरुआत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर पहुंचते ही सभी लाडली बहनों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. पंधाना विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री को आदिवासी संस्कृति के प्रतीक तीर-कमान और पारंपरिक जैकेट भेंट की. मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद विभिन्न समाजों की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

1.25 करोड़ बहनों के खातों में पहुंची 33वीं किस्त

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की. इसके तहत 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई. प्रत्येक पात्र हितग्राही को 1500 रुपये की राशि दी गई. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने “धन्यवाद मोहन भैया” लिखे बैनर लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. 

Advertisement

460 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत और घोषित लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इनमें औद्योगिक, शिक्षा और खेल क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रकल्प शामिल हैं. इसके साथ ही भाम राजगढ़ परियोजना सहित सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा भी की गई.
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

लाडली बहना योजना 33वीं किस्त जारी: क्‍या आपके खाते में आए 1500 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस