BJP Training Camp: जबलपुर में भाजपा नेताओं का 'कुंभ', सीएम मोहन बोले- सरकार और संगठन दोनों मिलकर कर रहे हैं ये काम

BJP Workers Training: कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यकर्ताओं की इस कार्यशाला में शामिल होने जबलपुर पहुंचे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

BJP Workshop in Jabalpur: भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जबलपुर में चार संभागों की संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में सत्ता और संगठन के कई बड़े नेता जुटे हैं.

कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यकर्ताओं की इस कार्यशाला में शामिल होने जबलपुर पहुंचे.

कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उन्होंने कहा कि जबलपुर नर्मदा तट का यह क्षेत्र अद्भुत है और यहां के कार्यकर्ता भी उतने ही सक्रिय और समर्पित हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों मिलकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- तीन करोड़ रुपये का राशन घोटाला, 12 दुकानों के प्रबंधक, विक्रेता व सहायक विक्रेता के खिलाफ FIR

इस कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों के 400 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता एवं कार्यपद्धति, भाजपा का इतिहास, प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, केंद्र सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात', सोशल मीडिया और एआई तथा कार्य विस्तार जैसे विषय शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में फिर शराब घोटाले की गूंज,  भूपेश बघेल ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Topics mentioned in this article