विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर शराब घोटाले की गूंज,  भूपेश बघेल ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Liquor Scam of Chhattisgarh: भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में सस्ती बियर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कथित घोटाले की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है, जहां लंबे समय तक मंत्री विजय शर्मा प्रभारी मंत्री रहे हैं. बघेल के अनुसार वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बियर के कैन पर एक कंपनी का स्टीकर चिपकाया गया है, जबकि अंदर का उत्पाद किसी दूसरी कंपनी का है.

छत्तीसगढ़ में फिर शराब घोटाले की गूंज,  भूपेश बघेल ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Liquor Scam of Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में “शराब सिंडिकेट” बनाकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है.

भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में सस्ती बियर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कथित घोटाले की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है, जहां लंबे समय तक मंत्री विजय शर्मा प्रभारी मंत्री रहे हैं. बघेल के अनुसार वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बियर के कैन पर एक कंपनी का स्टीकर चिपकाया गया है, जबकि अंदर का उत्पाद किसी दूसरी कंपनी का है.

संरक्षण के सहारे चलाया जा रहा कमीशन का खेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण के सहारे चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रांड बदलकर शराब बेचने से करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार किया जा रहा है. बघेल ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रदेश में अफीम, शराब और नव्या मलिक जैसे मामलों पर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.

सीएम साय पर साधा निशाना

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे सवाल करते हुए कहा कि आखिर सरकार इस मामले पर कब तक चुप रहेगी. बघेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की खामोशी इस पूरे मामले को और संदेहास्पद बना रही है.

 यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखों के फोन ले उड़े थे चोर, अब पुलिस ने आरोपियों को ऐसे दबोचा

वहीं, भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने भूपेश बघेल पर ही हमला बोलते हुए कहा कि बघेल किस मुंह से ये आरोप लगा रहे हैं. उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शराब घोटाला हुआ. उस घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे समेत उनकी सरकार के आबकारी मंत्री बेल पर बाहर हैं. 

 यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बजट सत्र का आज छठवां दिन: Budget पर होगी चर्चा, अनुदान मांगों पर होगी बहस, सदन में गूंजेगा अफ़ीम का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com