Kinnar Jihad: किन्नर अखाड़ा (Kinnar Akhara) संस्थापक महंत ऋषि अजय दास (Mahant Rishi Ajay Das) ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए कथित रूप से “किन्नर जिहाद” (Kinnar Jihad) चलाए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह गतिविधि कई राज्यों में सक्रिय है और इस संबंध में वे प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक शिकायत भेज चुके हैं. वहीं दूसरी ओर अब तक इन आरोपों पर प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.
Kinnar Jihad Controversy: 'किन्नर जिहाद' विवाद
‘धर्मांतरण और जबरन किन्नर बनाने का आरोप'
महंत अजय दास का कहना है कि हिंदू धर्म में किन्नर समुदाय को अर्धनारीश्वर रूप माना गया है, लेकिन इसी आधार का कथित रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है. उनके अनुसार हिंदू किन्नरों का धर्मांतरण करवाया जा रहा है और “हिंदू बच्चों को जबरन किन्नर बनाया जा रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर समुदाय द्वारा लिए जाने वाले दान का उपयोग “धार्मिक स्थलों और टैरिफ फंडिंग” के लिए किया जा रहा है. उनका दावा है कि इस गतिविधि की जानकारी इंटेलिजेंस विभाग, पुलिस और कलेक्टर को भी दी गई है.
Kinnar Jihad Controversy: 'किन्नर जिहाद' विवाद को लेकर लगे गंभीर आरोप
इंदौर बताया केंद्र, कई लोगों पर गंभीर आरोप
महंत अजय दास ने दावा किया कि इस कथित नेटवर्क का मूल स्थान मालेगांव है और इसका प्रमुख केंद्र इंदौर का नंदलालपुरा इलाका है. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां नईम अंसारी और पायल हाजी सीमा हाजी नामक व्यक्तियों ने “टॉर्चर रूम” बना रखा है और इन पर 22 केस दर्ज होने की जानकारी भी दी. इसके अलावा उन्होंने नारायण त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति पर “संगठन का सरगना होने” और “पुलिस पर दबाव बनाने” का आरोप लगाया.
यह भी पढ़ें : Kinnar Jihad: सागर में धर्म परिवर्तन के दबाव पर हंगामा; बधाई के पैसों से मदरसों में फंडिंग के आरोप
यह भी पढ़ें : Indore Kinnar Case: किन्नर मामले में पकड़े गए राजा हाशमी व उसके भाई पर लगे दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी
यह भी पढ़ें : Vulture Census: पहली बार MP में ऑनलाइन ऐप से गिद्ध गणना; 9 टाइगर रिज़र्व में एक साथ गिनती