हनीट्रैप: शातिर महिलाओं के गिरोह ने युवक को फंसाया, फिर वीडियो बनाकर की लाखों की ब्लैकमेलिंग!

Honey Trap in Khargone: पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं पहले आम लोगों से संपर्क कर उन्हें किसी बहाने घर बुलाती थीं. इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य छिपकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. फिर पीड़ित को वीडियो वायरल करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे की मांग की जाती थी. एक मामले में फरियादी से ढाई लाख रुपये की मांग की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Honey Trap news: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone)  जिले के सनावद क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह लोगों को जाल में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाता और फिर वायरल करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था. पुलिस की कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं पहले आम लोगों से संपर्क कर उन्हें किसी बहाने घर बुलाती थीं. इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य छिपकर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. फिर पीड़ित को वीडियो वायरल करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर पैसे की मांग की जाती थी. एक मामले में फरियादी से ढाई लाख रुपये की मांग की गई थी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी धराए

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई. बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के निर्देशन में थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने फरियादी की निशानदेही पर दबिश दी, जहां से वैजयंती नामक महिला को हिरासत में लिया गया. महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ में वैजयंती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह इस वारदात को दो अन्य महिलाओं और दो पुरुष साथियों समीर व सावन के साथ मिलकर अंजाम देती थी.

मोबाइल में छुपे थे सबूत

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनमें कई आपत्तिजनक वीडियो और चैट्स मिले हैं. इन सबूतों के आधार पर गिरोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Dog Bites: स्कूल जाते बच्चों पर झपट रहे आवारा कुत्ते, जनवरी में 311 लोगों को खूंखारों ने बनाया शिकार

बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत का कहना है कि इस तरह के अपराध समाज के लिए बेहद गंभीर हैं. आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों से भी सामने आने की अपील कर रही है.

यह भी पढ़ें- National Skill Development Institute: अब रायपुर बनेगा स्किल हब- AI, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी से युवाओं का भविष्य बदलेगा NSTI

Advertisement