Robbers Gang Caught: खरगोन जिले में पुलिस ने कंपनी के गोदाम से लाखों की बैटरी चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. दिलचस्प यह है कि गोदाम से बैटरी चुराने वाले चोरों ने खुद ही कंपनी को चोरी की सूचना दी ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द शातिर गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से चोरी हुई 37 बैटरी को भी पुलिस ने बरामद किया है.
ये भी पढ़ें-Good News: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए आ गया अपडेट, फरवरी माह में स्कूल शिक्षा विभाग जारी करेगा विज्ञापन, जानें हर Update?
6–7 फरवरी की रात गोदाम से एक साथ चोरी हुईं थीं 37 बैटरियां
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कसरावद भीलगांव स्थित आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रा.लि. के गोदाम से गत 6–7 फरवरी की दरमियानी की रात 37 इलीटो बैटरियां चोरी की गई थीं. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ की. पूछताछ में गिरफ्तार संदिग्ध सिक्योरिटी गार्ड्स ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोदाम से बैटरी चुराने की बात को स्वीकार कर लिया.
गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड्स ही निकले चोर, खुद पहुंचाई थी सूचना
पुलिस की पूछताछ में गिरोह के मास्टरमाइंड ने बताया कि गार्ड रात्रि ड्यूटी के दौरान अपने साथियों को बुलाकर बैटरियां ईको कार में भरकर ले जाते थे. उन्होंने बताया कि संदेह से बचने के लिए उन्होंने बैटरी चोरी की सूचना खुद कंपनी तक पहुंचाई. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों बैटरी चोर आरोपियों की निशानदेही पर 37 बैटरियां बरामद कर ली है और घटना में प्रयुक्त ईको कार को भी जब्त किया है.
पुलिस ने जब्त किए गोदाम से चुराई गईं लाखों की बैटरियां
चोरी को अंजाम देने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स समेत पांचों भेजे गए जेल
गौरतलब है कंपनी के गोदाम से बैटरी की चोरी करने वाले चोरों की धरपकड़ करने के बाद मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और अब उन्हें जेल भेज दिया गया है.. एसपी खरगोन ने कहा कि खरगोन पुलिस जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें-किडनैपिंग केस में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 21 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में मिला ठोस क्रिमिनल कनेक्शन