खंडवा के निजी अस्पताल में तोड़फोड़, महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजन

खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र के पंपुरी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र के इंदौर रोड़ स्थित पंपुरी अस्पताल में मंगलवार को एक मृतक के परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की है. गुस्साए परिजनों ने अस्पताल की खिड़कियों के कांच फोड़ दिए और जमकर अपना आक्रोश निकाला. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं, सूचना मिलते ही SDM, CSP सहित तीनों थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया.

बता दें कि 21 मई को खंडवा के इंदौर नाके के पास पंपुरी अस्पताल में एक ज्योति नाम की महिला किडनी संबंधित समस्या को लेकर भर्ती कर उसका इलाज किया गया था. इस दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला को इंदौर रेफर किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई.

Advertisement

अस्पताल में मची अफरा-थफरी

जिस पर परिजनों ने पंपुरी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही तीनों थाने के के थाना प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस दौरान एसडीएम और CSP भी पहुंचे और मामले को शांत कराया.

SDM बजरंग सिंह बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को ज्योति नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला का इलाज भी किया गया, लेकिन उसके परिजनों का आरोप है कि महिला का गलत इलाज किया गया और बाद में इंदौर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में परिजनों ने तोड़फोड़ की है. मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- क्या भूतिया बन कर रह गया है शिवपुरी रेलवे स्टेशन, शाम होते ही पसर जाता है सन्नाटा

Topics mentioned in this article