विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2024

Katni में इस बात से नाराज होकर महिलाओं ने किया हंगामा, शराब दुकान पर की तोड़फोड़ 

liquor shop Katni : देर रात शराब दुकान के पास युवक के साथ मारपीट की गई. इस बात से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने समूह में जाकर शराब दुकान पर तोड़फोड़ की. मामला कटनी के हिरवारा गांव में संचालित शराब दुकान का है.

Katni में इस बात से नाराज होकर महिलाओं ने किया हंगामा, शराब दुकान पर की तोड़फोड़ 
Katni में इस बात से नाराज होकर महिलाओं ने किया हंगामा, शराब दुकान पर की तोड़फोड़.

MP News : कटनी के हिरवारा गांव में संचालित शराब दुकान में रविवार को ग्रामीण महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ की और दुकान के सामने सड़क में बैठ गईं, जिसका वीडियो सोशल में में ग्रामीणों ने वायरल कर दिया.घटना की सूचना पर मौके पर आबकारी विभाग की टीम और एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई.

युवक पर मारपीट का आरोप

वीडियो में गांव की महिला ने शराब दुकान के कर्मचारियों पर गांव के युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने शराब दुकान पर तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- दुर्गा विसर्जन: क्या लापरवाही है चिराग की मौत की वजह? जब बैन था तो किसने हटाया बैरिकेड्स? 

पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी

एनडीटीवी की टीम ने मौके पर पहुंची, तो आबकारी निरीक्षक केशव उइके से बात की, जिसमें बताया कि दुकान कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां पर रात में कोई व्यक्ति आकर अभद्रता कर रहा था. उसके बाद आज सुबह गांव की महिलाओं ने आकर दुकान में पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी. इस मामले पर मौका पंचनामा करते हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. यह दुकान ठेकेदार प्रवीण राय के नाम से संचालित है.

ये भी पढ़ें- छुट्टी के दिन स्कूल से बैग में चपरासी ले जा रहा था किताबें, तो इस शख्स ने बजा दी पुलिस की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com