विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2023

Katni: जिला अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

मरीज का महीने भर पहले ही हाइड्रोसिल का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत लगातार बिगड़ती गई. जिससे परेशान होकर मरीज ने खुदकुशी कर ली.

Katni: जिला अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

कटनी जिला अस्पताल में एक मरीज द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मरीज ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के शौचालय में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरीज के फांसी लगाने की सूचना से अस्पताल में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है.

गंभीर बीमारी से परेशान मरीज

जानकारी के मुताबिक, मरीज का महीने भर पहले ही हाइड्रोसिल का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी तबियत लगातार बिगड़ती गई. जिसके बाद वह अचानक से मरीज ज्ञानी लाल सर्जिकल वार्ड के शौचालय में गया और गमछे से फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान ज्ञानी सिंह (40) निवासी परौहा पिपरिया जिला कटनी के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना पर कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि परौहा पिपरिया का रहने वाला व्यक्ति ज्ञानी सिंह जो पिछले एक माह से किसी गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती था. वह दर्द से काफी परेशान रहता था. जिसके कारण उसने अस्पताल परिसर में फांसी लगा ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कराकर मर्च्युरी भिजवाया गया, जहां से पीएम की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें - Honor killing: बहन के लिव-इन-रिलेशनशिप से नाराज भाई बना हैवान, युवती का सिर किया तन से जुदा

ये भी पढ़ें - Priyanka Gandhi के खिलाफ BJP पहुंची चुनाव आयोग, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com