MP Moonrise Time: सिंगरौली में पहले, आलीराजपुर में सबसे लास्‍ट में दिखेगा चांद, जानें 55 जिलों में कब निकलेगा

MP Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: देश भर​​​​​​​ में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है, लेकिन विभिन्न शहरों में इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के भी अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट के अंतराल में चांद के दीदार हो सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Moonrise Timings in Madhya Pradesh All 55 Cities: सुहागिनों का पावन पर्व करवा चौथ आज 10 अक्टूबर को मनाया  जा रहा है. यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखे जाने वाले इस निर्जला व्रत में चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद ही सुहागिने पानी पीकर व्रत खोलती हैं. ऐसे में व्रती महिलाओं को अपने शहर में चंद्रोदय के सही समय का इंतजार रहता है.

पंचांग के अनुसार, देश भर में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 13 मिनट है, लेकिन विभिन्न शहरों में इसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश के भी अलग-अलग शहरों में कुछ मिनट के अंतराल में चांद के दीदार हो सकेंगे. सबसे पहले सिंगरौली में 8 बजकर 2 मिनट पर चंद्रमा नजर आएगा. वहीं, आलीराजपुर में 8 बजकर 41 मिनट पर सबसे आखिर में दिखाई देगा. भोपाल (Moon Rise Time in Bhopal), इंदौर और जबलपुर (Moon Rise Time in Jabalpur) में चांद कब दिखेगा नीचे जानिए.

Moon Rise Time in MP: एमपी के इन शहरों में कब दिखेगा चांद? 

  1. सिंगरौली-8:02
  2. मऊगंज-8:04
  3. सीधी- 8:05
  4. रीवा- 8:07
  5. सतना-8:09
  6. अनूपपुर-8:09
  7. भ‍िंड- 8:09
  8. मैहर- 8:10
  9. शहडोल-8:10
  10. कटनी-8:12
  11. पन्ना-8:12
  12. डिंडौरी- 8:12
  13. निवाड़ी- 8:13
  14. छतरपुर-8:13
  15. उमरिया- 8:13
  16. दमोह-8:14
  17. मुरैना- 8:15
  18. मंडला-8:16
  19. जबलपुर-8:16
  20. ग्वालियर-8:16
  21. दतिया-8:16
  22. बालाघाट-8:18
  23. टीकमगढ़-8:19
  24. सागर-8:19
  25. शिवपुरी- 8:20
  26. सिवनी- 8.20
  27. नरसिंहपुर- 8:20
  28. अशोकनगर- 8:22
  29. छिंदवाड़ा- 8:23
  30. गुना-8:23
  31. श्योपुर-8:24
  32. विदिशा- 8:24
  33. रायसेन-8:25
  34. नर्मदापुरम-8:26
  35. भोपाल-8:26
  36. राजगढ़-8:27
  37. बैतूल-8:28
  38. सीहोर-8:28
  39. पांढर्ना- 8:28
  40. हरदा-8:30
  41. आगर मालवा- 8:31
  42. शाजापुर-8:31
  43. उज्जैन- 8:33
  44. इंदौर-8:34
  45. देवास-8:34
  46. खंडवा- 8:34
  47. मंदसौर-8:34
  48. बुरहानपुर-8:36
  49. रतलाम-8:36
  50. नीमच-8:36
  51. धार-08:37
  52. झाबुआ- 08:39
  53. खरगोन-8:39
  54. बड़वानी-8:40
  55. आलीराजपुर-8:41

MP Moon Rise Time: करवा चौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त भी जान‍िए

करवा चौथ की पूजा के लिए शाम को एक घंटे 13 मिनट का समय शुभ रहेगा. 9 अक्टूबर, रात 10 बजकर 54 मिनट से चतुर्थी तिथि की शुरुआत हुई है, जो आज शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. ऐसे में शाम 5 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक पूजन का मुहूर्त शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: करवाचौथ से प‍हले प्रेमी ले गया पति का 'चांद'

ये भी पढ़ें; बिलासपुर में सड़क हादसे के बाद कार बनी आग का गोला, दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

Advertisement