विज्ञापन

बुलेट राजा का कटा चालान, तो पुलिस की जिप्सी पर ही बैठ गई महिला! हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल!

Traffic Police action in Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बुधवार को एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई. दरअसल, यहां नियम विरुद्ध बुलेट चलाने पर जब पुलिस ने चालान काटा, तो इससे नाराज होकर बाइक पर बैठी महिला पुलिस के जीप के बोनट पर बैठ कर चालान की कार्रवाई का विरोध करने लगी, जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

बुलेट राजा का कटा चालान, तो पुलिस की जिप्सी पर ही बैठ गई महिला! हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल!
बुलेट राजा का कटा चालान, तो पुलिस की जिप्सी पर ही बैठ गई महिला!
Atul gaur

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा ही अजीब ओ गरीब दृश्य सामने आया, जब एक महिला अपने भाई की बुलेट गाड़ी पर चालानी कार्रवाई करने से नाराज होकर पुलिस की जीप के बोनट पर बैठ गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी. महिला का कहना था कि पुलिस जब तक उसके भाई की बुलेट नहीं छोड़ेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. अब इस महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार करैरा पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान दीप्ति परिहार अपने भाई के साथ बुलेट पर वहां पहुंचीं, तो पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की गई, तो कई नियमों का उल्लंघन सामने आया. पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. साथ ही उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी. बुलेट चालक युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. इन कमियों के चलते पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी. इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्टाफ से बहस कर-करते जिप्सी की बोनट पर बैठ गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com