Jitu Patwari Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला प्रशासन के बीच हुई तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला ढोडन बांध क्षेत्र के विस्थापित किसानों से मुलाकात से जुड़ा है.
जीतू पटवारी वायरल वीडियो का क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, जीतू पटवारी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनने पन्ना टाइगर रिजर्व के पास पहुंचे थे. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें गेट पर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया. रोके जाने से नाराज पटवारी ने मौके से ही छतरपुर जिला कलेक्टर आईएएस पार्थ जैसवाल को फोन लगाया.
DM साहब आपका ये अपमान याद रखूंगा
— Jeetu Besla (@JeetuBesla) May 14, 2026
जब तक आप नौकरी करोगे आज का दिन याद करूंगा..!
आपको गिरफ्तार करना मैं तैयार हूँ....जेल ले जाओ निर्णय आपको करना है!
जीतू पटवारी पीसीसी चीफ मध्यप्रदेश
कल केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों से मिलने के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट पर छतरपुर… pic.twitter.com/uRwVB8Xvc3
छतरपुर कलेक्टर को फोन पर क्या बोले?
वायरल क्लिप में पटवारी को फोन पर बेहद तल्ख लहजे में बात करते सुना जा सकता है. उन्होंने कलेक्टर से कहा कि "डीएम साहब, आपका यह अपमान मैं हमेशा याद रखूंगा. जब तक आप नौकरी में रहेंगे, आज का दिन आपको याद रहेगा." पटवारी का आरोप था कि प्रशासन उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से किसानों से मिलने से रोककर उनके अधिकारों का हनन कर रहा है.
FIR और राजनीतिक प्रतिक्रिया
बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने के बाद वन विभाग ने जीतू पटवारी और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है. जहां कांग्रेस इसे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बता रही है, वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण कार्रवाई जरूरी थी. यह घटना अब मध्य प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है.
शक्ति प्रदर्शन पर CM का सख्त हंटर: सौभाग्य सिंह के अधिकार छीने, अब पवन पाटीदार का काफिला विवादों में