विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2024

MP News: नहीं थम रहे देश में रेप के मामले अब MP के जशपुर से आई शर्मनाक खबर, पानी पीने के बहाने घर में घुसा और फिर...

Crime News: पीड़ित विधवा महिला ने आरोपी पर सिंदूर से मांग भरने का आरोप भी लगाया है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति की 5 जनवरी 2019 को मृत्यु हो गई थी. आरोपी दिलीप पैंकरा साय ने बीते दिन आठ अगस्त 2024 दिन सुबह 11 बजे महिला घर के अंदर घुस गया और पीने के लिए पानी मांगा.

MP News: नहीं थम रहे देश में रेप के मामले अब MP के जशपुर से आई शर्मनाक खबर, पानी पीने के बहाने घर में घुसा और फिर...
Crime News: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh News: देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जशपुर (Jashpur) से भी एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां के कोतबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के घर पानी पीने का बहाना बनाकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया. इस मामले में पुलिस (MP Police) ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने आरोपी पर जबरन सिंदूर से मांग भरने का आरोप भी लगाया है.

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए ये कहा...

पीड़ित विधवा महिला ने आरोपी पर सिंदूर से मांग भरने का आरोप भी लगाया है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति की 5 जनवरी 2019 को मृत्यु हो गई थी. आरोपी दिलीप पैंकरा साय ने बीते दिन आठ अगस्त 2024 दिन सुबह 11 बजे महिला घर के अंदर घुस गया और पीने के लिए पानी मांगा. महिला ने बोली कि मेरा हाथ गंदा है तुम खुद ले लो. उस समय आरोपी बोला कि तुम्हारे हाथ से पीउंगा फिर मैं उसको पानी दिया और बाहर निकल गई. आरोपी ने पीछे आकर मेरे मांग में सिंदूर डाल दिया. उसके बाद वह मेरा हाथ पकड़कर जबरन खींचते हुए मुझे कमरे ले गया और कमरा बंद करके जबरन दुष्कर्म किया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने बताया कि इस घिनौनी वारदात के बाद वह डर कर वहां से भाग गया और गांव में जाकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. उसके बाद आरोपी ने गांव में कहा कि महिला की मांग में सिंदूर डाल दिया है. मैं उसे उठाकर ले जाउंगा. मुझे कोई रोक नहीं सकता. गांव में बड़नानी होने पर महिला कोतबा चौकी में आरोपी दिलीप पैंकरा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपी के खिलाफ कोतबा पुलिस ने BNS 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. अब पुलिस ने आरोपी दिलीप पैंकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें सावधान,आपका स्वास्थ्य खतरे में है ! मध्यप्रदेश में कई अहम दवाओं की गुणवत्ता खराब

ये भी पढ़ें MP राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई: 16 पटवारी सस्पेंड, तीन तहसीलदार सहित नौ RI को नोटिस, वेतन भी रुका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com