MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार ख्यात हस्तियां आ रही है. इसी कड़ी में रविवार को प्रसिद्ध एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी पहुंची ओर बाबा का आशीर्वाद लिया. वहीं, मशहूर फिल्म ओर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी पांच एक्ट्रेस के साथ बाबा के दर पर पहुंची और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ‘रागिनी MMS 3' और ‘लॉक अप' की सफलता के लिए कामना की.

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का महोत्सव चल रहा है. पर्व को देखते हुए देश के नामी नेता अभिनेता, अभिनेत्रियां बाबा का आशीर्वाद लेने आ रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को फिल्म ओर सीरियल निर्माता एकता कपूर एक्ट्रेस टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ मंदिर पहुंची ओर नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना के बाद गर्भगृह की देहरी से पूजा कर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ‘रागिनी MMS 3' और ‘लॉक अप' की सफलता प्रार्थना की.

मंगलनाथ में विशेष पूजा
महाकाल दर्शन के बाद एकता कपूर ओर एक्ट्रेस का मंदिर समिति की ओर से सम्मान किया. इसके बाद एकता कपूर ने टीम के साथ मंगलनाथ मंदिर भी पहुंचकर विशेष पूजा की. पुजारी ने बताया मंगलनाथ को मंगल ग्रह का अधिपति माना जाता है. यहां दर्शन और पूजा से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. इसी विश्वास के साथ लोग यहां आते हैं.

एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस भी रविवार को उज्जैन पहुंचीं. यहां वह शिव जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आईं. बाद में उन्होंने बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पश्चात मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया. जैकलिन ने बाबा महाकाल से देश में सुख-शांति और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए लालायित दिखे.