विज्ञापन

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 16 चौराहों पर सुधारे जा रहे लेफ्ट टर्न, खजराना और कनाड़िया पर काम तेज

इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए 16 प्रमुख चौराहों का स्‍वरूप बदला जा रहा है. खजराना से लेक कनाड़िया तक काम नगर निगम द्वारा काम किया जा रहा है, इससे पीक ऑवर्स में शहर की जनता जाम से छुटकारा मिल सकेगा.

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 16 चौराहों पर सुधारे जा रहे लेफ्ट टर्न, खजराना और कनाड़िया पर काम तेज
indore traffic improvement left turn widening 16 intersections khajrana kanadia.

इंदौर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम और संबंधित एजेंसियों ने एक बार फिर कमर कस ली है. योजना के तहत शहर के 16 प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न को चौड़ा और व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीक ऑवर्स के दौरान लेफ्ट टर्न पर वाहनों के फंसने से लगने वाले लंबे जाम को खत्म करना है.

कहां-कहां चल रहा है निर्माण कार्य?

  • खजराना चौराहा: ओवरब्रिज के नीचे से बंगाली स्क्वेयर की ओर जाने वाले वाहनों की सुगमता के लिए नया लेफ्ट टर्न बनाया जा रहा है, जिसे आगे जाकर सीधे सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा.
  • कनाड़िया जंक्शन: यहां आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए करीब 22 मीटर चौड़ा टर्न और 9 मीटर लंबी सर्विस लेन विकसित की जा रही है.
  • अन्य चौराहे: चाणक्यपुरी और चंद्रगुप्त मौर्य स्क्वेयर पर भी सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है.

इन चौराहों पर काम हो चुका है पूरा 

निगम अधिकारियों के अनुसार लोखंडे स्क्वेयर, हाई कोर्ट स्क्वेयर, वर्ल्ड कप स्क्वेयर, खालसा स्क्वेयर और इंडस्ट्री हाउस स्क्वेयर पर लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है. इसके अलावा सत्यसाईं और तीन इमली चौराहों पर भी जल्द ही लेफ्ट टर्न सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अधिकारियों का दावा है कि इन बुनियादी बदलावों से चौराहों पर वाहनों का आवागमन (टैफिक फ्लो) बेहद सुचारू होगा, जिससे चालकों के समय की बचत होगी और जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

पत्नी की ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म से परेशान पति ने दी जांच, वीडियो बनाकर मामा के बेटों पर लगाएं गंभीर आरोप

धमतरी के 4 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, ऑटोमैटिक खुला एशिया का इकलौता साइफन डैम, प्रशासन अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close