विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

Indore: होमवर्क के डर से बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग 

सातवी क्लास में पढ़ाई करने वाला बच्चा होमवर्क पूरा न कर पाने के चलते तनाव में था. बच्चा स्कूल जाने के नाम पर रोज घर से निकलता था और एक बगीचे में जाकर बैठ जाता था. स्कूल की छुट्टी होने पर वह दोबारा घर चला जाता था. जब बच्चे की गैर-हाजिरी को लेकर परिजनों को बताया गया तो बच्चा काफी डर गया. 

Indore: होमवर्क के डर से बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग 
सांकेतिक फोटो
Unsplash

MP Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक 13 साल का बच्चा स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया. बच्चे के छलांग लगाने की घटना CCTV में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, यह बच्चा क्लास 7 में पढ़ाई करता है. अपना होमवर्क पूरा न कर पाने के चलते बच्चा तनाव से गुजर रहा था. इसी कड़ी में बच्चे ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की. घटना सामने आते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल दाखिल कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. घटना में बच्चे के दोनों पैरों में गंभीर चोट आईं हैं. 

जानिए क्या है मामला? 

परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कथित बच्चा होमवर्क पूरा न कर पाने से तनाव में था. इस वजह से वह बीते 10 दिन से स्कूल भी नहीं आ रहा. बच्चा स्कूल जाने के नाम पर रोज घर से निकलता था और एक बगीचे में जाकर बैठ जाता था. स्कूल की छुट्टी होने पर वह दोबारा घर चला जाता था. जब बच्चे की गैर-हाजिरी को लेकर परिजनों को बताया गया तो इससे बच्चा काफी डर गया. 

ये भी पढ़ें - कांग्रेस MLA ने पहले डॉक्टर से कहा- जूता की माला पहनाकर घुमाएगी पब्लिक, बाद में मांगी माफी

प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी 

गैर-हाजिरी की खबर मिलने पर बच्चे के परिजन स्कूल जाने के लिए निकले... लेकिन इससे पहले वे स्कूल आते, पोल खुलने से घबराए बच्चे ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घटना सामने आते ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भर्ती कराया गया. एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप का माहौल है. वहीं, पुलिस का कहना है मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें - BJP विधायक ने खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले किया, कड़ी सजा देने की अपील की, जानिए क्या है मामला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com