Indore-Sriganganagar Train Time Table-Stoppages-Schedules: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पहली बार श्रीगंगानगर (Indore-Sriganganagar New Train) के लिए सीधी रेल सेवा चालू होने जा रही है. भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल के रूप में इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. वहीं रेलवे के इस फैसले के बाद इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है. पहली बार श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अप्रैल को खुलेगी, जबकि इंदौर से श्रीगंगानगर के लिए 3 अप्रैल से संचालित होगी.
नई ट्रेन की सौगात
समर स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को श्रीगंगानगर से इंदौर तक चलेगी. वहीं इंदौर से श्रीगंगानगर के लिए 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार चलेगी. उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इस ट्रेन को इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन (Laxmibai Nagar Station) से संचालित किया जाएगा.
इंदौर-श्रीगंगानगर ट्रेन का स्टॉपेज
ये स्टेशन यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से निकलकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, मदनगंज किशनगढ़, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू, सादुलपुर, तारानगर रोड, नूरसर, एलनाबाद, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर तक जाएगी.
इंदौर से श्रीगंगानगर ट्रेन के लिए ये होगा शेड्यूल
- श्रीगंगानगर-इंदौर (04735)- 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक... ये ट्रेन हर गुरुवार को दौड़ेगी.
- इंदौर-श्रीगंगानगर (04736)- 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार ये ट्रेन चलेगी.
इंदौर से श्रीगंगानगर के लिए कब खुलेगी ट्रेन (Indore-Sriganganagar Train Time Table)
04735 और 04736 नंबर की ये समर स्पेशल ट्रेन इस रूट पर पहली डायरेक्ट सेवा होगी, जिससे मालवा से राजस्थान तक सफर करना आसान होगा. बता दें कि ये समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि इसके पहले यात्रियों को इस मार्ग पर सफर करने के लिए ट्रेन बदलनी पड़ती थी. रेलवे के अनुासर, इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से दोपहर 1:55 बजे ये ट्रेन रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:55 पर श्रीगंगानगर पहुंचेगी. वहीं श्री गंगानगर से ये ट्रेन दोपहर 12:50 बजे पर चलेगी, जो अगले दिन दोपहर 1:55 बजे इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुंचेगी.
अब सफर होगा आसान
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे ने ये स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रही है, जिससे यात्री बिना ट्रेन बदले डायरेक्ट और सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे. बता दें कि अब इस मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को भोपाल या कोटा से ट्रेन बदलनी पड़ती थी.
इंदौर से तनुश्री की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: बचपन से बागवानी का था शौक, डॉ. प्रेरणा ने छत को बना दिया मिनी गार्डन, गर्मी में 10° कम रहता है यहां का तापमान