विज्ञापन

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी का सितम... तो कहीं आंधी बारिश का अलर्ट जारी, यहां जानिए अपने जिले का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में कई हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में यहां जानते हैं सभी जिलों का हाल...

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, कहीं गर्मी का सितम... तो कहीं आंधी बारिश का अलर्ट जारी, यहां जानिए अपने जिले का हाल

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में एक फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि गुरुवार को प्रदेश में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिली. यहां दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. ऐसे में यहां जानते हैं मध्य प्रदेश के सभी जिलों का हाल... कहां होगी बारिश,  कहां देखने को मिलेगा गर्मी का सितम...

MP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज एक बार फिर मध्य प्रदेश में मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग ने एमपी के 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऐलो अलर्ट जारी किया है. यह तीसरी बार है जब  मार्च महीने में पानी गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ग्वालियर, छतरपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना में बारिश होने के आसार हैं. साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. वहीं 28 मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है. 

 29 मार्च: ग्वालियर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम में आंधी-बारिश अलर्ट जारी किया है. 

30 मार्च: राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, शाजापुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, रतलाम और धार में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जाई गई है. 

MP में गर्मी के तेवर तीखे

बता दें कि मध्य प्रदेश में गुरुवार को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले. मार्च महीने में पहली बार पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा. यहां दिन में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रतलाम में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में पारा 38.6 डिग्री सेल्सियस, धार, रायसेन और मंडला में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 38.2 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर-खंडवा में 38.1 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़-खजुराहो में पारा 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसके अलावा बड़े शहरों की बात करें तो में ग्वालियर में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उज्जैन में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री, राजधानी भोपाल में पारा 37.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

आगर मालवा को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया

इधर, हीटवेव और बारिश के अलर्ट के बीच आगर मालवा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया गया है. गर्मी में पानी के संकट की आहट के साथ ही कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले में निजी नलकूप खनन पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया है. जिले में लगातार गीत रहे जल स्तर और संभावित जल संकट को देखते हुए यह आदेश जारी किया है. कलेक्टर यादव ने बगैर अनुमति के जिले में बोरिंग मशीन में प्रवेश कर भी रोक लगा दी है. आदेश के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बचपन से बागवानी का था शौक, डॉ. प्रेरणा ने छत को बना दिया मिनी गार्डन, गर्मी में 10° कम रहता है यहां का तापमान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close