फरहान ने मोहित बन सेल्स मैनेजर को फंसाया, फ्लैट पर बुलाकर की दरिंदगी, Video से ब्लैकमेल कर बनाया धर्म बदलने का दबाव   

महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फरहान शेख पर मोहित बनकर सेल्स मैनेजर से दोस्ती करने का आरोप.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली एक सेल्स मैनेजर ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला थाना पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार,  पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को हुई थी. युवती का कहना है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम मोहित बताया था, इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई. इसके बाद 15 नवंबर को आरोपी युवक ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो  भी बना लिए. इसके बाद उसे जानकारी मिली आरोपी का नाम फरहान शेख है. 

Advertisement

VIDEO: नवग्रह धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा बाइक सवारों का कहर, युवक पर की थप्पड़ों की बैछार, चीखती रहीं महिलाएं 

धमकी देकर किया शोषण 

पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से आरोपी फरहान शेख ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा. इतना ही नहीं, आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया.

Video: उज्जैन में पुलिस पर फेंके सुतली बम, बहस की, जवानों ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

हिंदू संगठन को दी जानकारी 

आरोपी फरहान की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी. इसके उनके साथ इंदौर महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

VIDEO: खाना परोस रहे होटल संचालक को आया हार्ट अटैक, खड़े-खड़े जमीर पर गिरा, CPR से भी नहीं लौटी सांसें 

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.