विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

Missing Honeymoon Couple: लापता सोनम रघुवंशी का आखिरी ऑडियो, सास के साथ बातचीत का AUDIO हो रहा वायरल

Viral Audio: इंटरनेट पर वायरल मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी के ऑडियो में लापता सोनम रघुवंशी और उनकी सास के बीच हुई आखिरी बातचीत दर्ज है. इस बातचीत में सास अपनी बहू को सुरक्षित रहने के लिए हिदायत देती हुई सुनाई दे रही हैं, जिसके बाद दोनों से संपर्क टूट गया.

Missing Honeymoon Couple: लापता सोनम रघुवंशी का आखिरी ऑडियो, सास के साथ बातचीत का AUDIO हो रहा वायरल
Last audio of Raja Raghuvanshi's wife Sonam raghuvansi

Missing Indore Couple: शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग (Shillong) गए इंदौर के शादीशुदा जोड़े को लेकर करीब 11 दिन बाद बुरी खबर आई. शिलॉन्ग से लापता हुए राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) का शव बरामद होने के बाद मृतक की लापता पत्नी सोनम रघुवंशी का एक ऑडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इंटरनेट पर वायरल मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी के ऑडियो में लापता सोनम रघुवंशी और उनकी सास के बीच हुई आखिरी बातचीत दर्ज है. इस बातचीत में सास अपनी बहू को सुरक्षित रहने के लिए हिदायत देती हुई सुनाई दे रही हैं, जिसके बाद दोनों से संपर्क टूट गया.

Putu Vegetables: मटन, चिकन और पनीर पड़ गया फीका! जानें, क्यों इतनी डिमांड में है 800 रुपए किलो का 'पुटू'

ईस्ट खासी हिल्स जिले में बरामद किया पति राजा रघुवंशी का शव

गौरतलब है सोमवार को शिलॉन्ग पुलिस ने लापता राजा रघुवंशी का शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में बरामद किया. पुलिस ने राजा रघुवंशी के शव के पास मिली कई चीजों को अपने कब्जे में लिया है. मृतक राजा रघुवंशी की मौत को संदिग्ध हत्या मान कर रही शिलॉन्ग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया

रिपोर्ट के मुताबिक शिलॉन्ग में लापता होने के 11 दिन बाद राजा रघुवंशी के शव की बरामदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि, किसी भी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. साथ ही बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी, SIT) के गठन कर दिया गया है.

डायरेक्ट 'कटरा टू कश्मीर' ट्रेन के उद्घाटन की आ गई तारीख, प्रधानमंत्री मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

20 मई को इंदौर के राजा रघुवंशी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी के साथ शिलॉन्ग हनीमून के लिए गए थे. 23 मई को उनकी आखिरी बातचीत राजा रघुवंशी की मां से हुई थी. 11वें दिन एक पहाड़ी पर राजा रघुवंशी का शव मिला, लेकिन पत्नी सोनम रघुवंशी का अभी तक कोई पता नहीं है.

Dangerous Dam: पिकनिक मनाने आए थे 4 दोस्त, देखते-देखते डूब गए डैम में उतरे दो दोस्त…

बेटा, कैसी है तू? बेटा, अभी तुम कहां हो? तू इतनी हांफ क्यों रही है?

शिलॉन्ग हनीमून के लिए गए इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी की आखिरी बात अपनी सास से हुई थी. सास नई-नवेली बहू का फोन मिलने से निश्चित हो जाती है, लेकिन क्या पता था कि यह बहू से उसकी आखिरी बातचीत होगी. 11 दिन पहले हुई बातचीत के बाद लापता बेटे की लाश बरामद हो चुकी है और बहू अभी भी लापता है. 

11 दिन पहले हुई बातचीत में बहू को नसीहत देती नजर आई सास

फोन की घंटी बजते हुए सास ने सवाल किया, बेटा, कैसी है तू? साबूदाना फलाहार बना रही थी तो तेरी याद आई कि आज तो मेरी प्यारी बहू की ग्यारस है. आगे पूछा, उपवास किया है न? बहू ने हां में जवाब दिया और कहा, मां, मैंने इनको साफ कह दिया कि मैं घूमने-फिरने के चक्कर में अपनी ग्यारस नहीं तोड़ूंगी.

JEE Advanced 2025 Result: कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं ऑल इंडिया थर्ड रैंकर माजिद हुसैन

बेटे-बहू की चिंता में परेशान सास पूछती है, तू इतनी हांफ क्यों रही है? बेटा, अभी तुम कहां हो? बहू कहती है, मां ये घूमने जंगलों में ले आए हैं. खूब खड़ी व कठिन चढ़ाई है. दम फूल रहा है. कोई बात नहीं बेटा, तुम्हारा फोन लग गया, अब हम निश्चिंत हैं. यह कहकर सास फोन काट देती है.

The Final Game: आमने-सामने पंजाब और बेंगलुरु, पहली IPL ट्रॉफी के लिए कोहली को विराट चुनौती देंगे श्रेयस

24 मई को परिजनों ने बेटे-बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

मेघालय की एक पहाड़ी पर मृत पाए गए इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी नई-नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी के साथ 20 मई को गुवाहटी हनीमून के लिए गए थे, जहां से घूमने के लिए पति-पत्नी शिलॉन्ग के ओसरा हिल्स पहुंचे थे. इसके बाद से परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पाया. 24 मई को परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू हुई.

ड्रोन से खोजने पर मिला राजा रघुवंशी का शव, मिली ये चीजें?

इंदौर पुलिस और शिलॉन्ग पुलिस ने लापता राजा रघुवंशी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू की और अंततः ड्रोन कैमरे की मदद से रियात अरलियांग में वेइसाडोंग पार्किंग के नीचे गहरी खाई में एक शव को देखा गया. शव खड़ी पहाड़ी और दु्र्गम स्थान पर था. शव के दाहिने हाथ पर 'राजा' लिखे टैटू से राजा रघुवंशी की शिनाख्त हुई.

MP Congress: कांग्रेस में 'गद्दारों' की होगी तलाश ! राहुल गांधी ने किस स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी जिम्मेदारी?

शिलॉन्ग पुलिस ने लापता राजा रघुवंशी का शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में बरामद किया. पुलिस ने राजा रघुवंशी के शव के पास मिली कई चीजों को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक को मौत को संदिग्ध हत्या मान कर रही शिलॉन्ग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया.

कलाई से बंधा मिला स्मार्ट वॉच, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

मालूम हो, पुलिस ने मौके पर एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की एक पट्टी, मोबाइल की एलईडी स्क्रीन का एक हिस्सा और शव की कलाई से स्मार्ट वॉच मिली है. इसके बाद पुलिस ने शव को शिलॉन्ग पोस्टमॉर्टम भेज दिया है. हालांकि अभी तक मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का कोई पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें-Couple Missing in Meghalaya: शव के पास मिली कई 'संदिग्ध' चीजें, पत्नी की तलाश जारी; दर्ज हुआ Murder केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com