विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से महिला ने पार किए 50-60 लाख के गहने, 10 साल से कर रही थी काम, 100 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार

आरोपी महिला पिछले 9 से 10 वर्षों से काम कर रही थी. लंबे समय से काम करने के कारण मालिक को उस पर पूरा भरोसा था, जिसका उसने गलत फायदा उठाकर 50 से 60 लाख रुपए के गहनों का गबन कर दिया.

ज्वैलरी शॉप से महिला ने पार किए 50-60 लाख के गहने, 10 साल से कर रही थी काम, 100 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला कर्मचारी को किया गिरफ्तार.

इंदौर के एक ज्वैलरी शॉप पर काम करने वाली महिला ने ही लाखों रुपए के गहनों का गबन कर लिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, उससे पास से 100 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है.  

पुलिस के अनुसार, मामला शहर के एक रजत ज्वैलर्स का है, जहां आरोपी महिला पिछले 9 से 10 वर्षों से काम कर रही थी. लंबे समय से काम करने के कारण मालिक को उस पर पूरा भरोसा था, जिसका उसने गलत फायदा उठाया. पुलिस के अनुसार महिला ग्राहकों को दिखाने के बहाने सोने-चांदी के जेवर अपने पास ले जाती थी. शुरुआत में वह जेवर वापस कर देती थी, जिससे किसी को शक नहीं हुआ.

50 से 60 लाख की ज्वेलरी का किया गबन  

धीरे-धीरे आरोपी महिला का लालच बढ़ता गया और उसने जेवर लौटाना बंद कर दिया. इतना ही नहीं, वह ग्राहकों से पैसे भी वसूलती रही, लेकिन वह रकम ज्वैलर्स को जमा नहीं कराती थी. इस तरह उसने करीब 50 से 60 लाख रुपए की ज्वेलरी का गबन कर लिया.

पुलिस ने बरामद किया 100 ग्राम सोना 

बड़े घाटे के बाद ज्वैलर्स को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस रिमांड के दौरान उसके पास से करीब 100 ग्राम सोने के जेवर भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बाकी ज्वेलरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं. मामले में यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें किसी और की भी भूमिका है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close