इंदौर हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत, होम्योपैथी डॉक्टर कर रहा था एलोपैथी का उपचार, दो डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

Indore News: हर्ष क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं. नियमों के अनुसार, उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद वो मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Harsh Clinic Indore: इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है.

इलाज के दौरान महिला की मौत

यह मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक का है, जहां ममता चौहान नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत उपचार के कारण उनकी जान गई. जिसके बाद मृतका के बेटे ने लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की.

होम्योपैथी डॉक्टर मरीजों का एलोपैथी से कर रहा था इलाज

वहीं सीएमएचओ द्वारा पेश की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में सामने आया कि क्लिनिक में कार्यरत डॉ. श्रीचंद बांगेचा बीईएमएस डिग्रीधारी हैं. नियमों के अनुसार, उन्हें एलोपैथी उपचार करने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद वो मरीजों का एलोपैथी से इलाज कर रहे थे. वही इस जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक संचालक डॉ. ज्ञान पंजवानी ने उन्हें नौकरी पर रखा था. डॉ. पंजवानी के पास पाकिस्तान से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री है.

दो डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

हालांकि सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में उनकी डिग्री को लेकर किसी प्रकार का विरोधाभास नहीं पाया गया, लेकिन बीईएमएस डॉक्टर को एलोपैथी उपचार के लिए नियुक्त करने को लेकर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों में चेन स्नैचिंग करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चार आरोपी भोपाल से दबोचे गए

Topics mentioned in this article