विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Indore Dewas Traffic: इंदौर-देवास बायपास पर 5 KM लंबा 'महाजाम', 3 लोगों की मौत, 32 घंटे तक फंसी हजारों गाड़ियां

Traffic On Indore Dewas Highway: टूटी सर्विस लेन पर ट्रैफिक मोड़ने और वैकल्पिक मार्ग बंद होने से इंदौर-देवास के बीच भयंकर जाम लगा रहा. जाम में एंबुलेंस फंसने से एक कैंसर मरीज और हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई.

Indore Dewas Traffic: इंदौर-देवास बायपास पर 5 KM लंबा 'महाजाम', 3 लोगों की मौत, 32 घंटे तक फंसी हजारों गाड़ियां

Traffic On Indore Dewas Highway: इंदौर-देवास के बीच डकाचिया अर्जुन बडौदा में ब्रिज निर्माण के चलते करीब 30 से 32 घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा, जिसमें हजारों वाहन फंसे रहे. इस भंयकर जाम के चलते तीन लोगों की जान चली गई. जाम करीब 5-6 किलोमीटर तक लगी रही. वहीं पुलिस प्रशासन, एनएचएआई के अधिकारी और वॉलेंटियर्स को भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अब जाम खुल गया है. 

 इंदौर-देवास बाइपास पर 6 किमी तक लंबा जाम 

दरअसल, इंदौर-देवास के बीच सिक्स लेन बायपास पर ब्रिज निर्माण का निर्माण किया जा रहा है. यह निर्माण कार्य डकाचिया अर्जुन बडौदा में किया जा रहा है. वहीं आस पास की कच्ची सड़कें बारिश की वजह से गिली हो गई थी, जिसके चलते इंदौर-देवास बाइपास पर 5-6 किमी तक लंबा जाम लग गया. इस जाम में हजारों वाहन लगभग 32 घंटे तक फंसे रहे, जिसमें  एंबुलेंस, बसें, निजी वाहन, स्कूल बसें भी शामिल थीं. 

जाम ने छीन ली 3 जिंदगियां 

इंदौर-देवास बाइपास पर घंटों जाम में फंसे तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दो लोगों को हार्ट अटैक आया था और वो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए. वहीं एक कैंसर पीड़ित मरीज की दम छुटने से मौत हो गई.

जाम में फंसे यात्रियों, ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर से एनडीटीवी के संवाददाता अरविंद चौकसे ने बातचीत की. इस दौरान वो  काफी परेशान थे. उन्होंने बताया कि कोई पुलिस प्रशासन का जवान दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है, जो हमारी मदद कर सके.

30 घंटे बाद खुला जाम

NDTV ने इंदौर-देवास महाजाम की खबर को प्रसारित किया था, जिसके बाद इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह खुद सड़क पर उतर आए और कमान संभाली. एसडीएम अजय शुक्ला भी अपनी पूरी टीम के साथ सड़क पर उतर आए. वहीं नायब तहसीलदार, तहसीलदार सहित प्रशासन की टीम ने स्वयं मोर्चा संभाला. जिसके बाद यह जाम खुल पाया है. 

यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अब जाम खुल चुका है. वर्षाकाल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक ली गई. राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर में यातायात को हर हाल में सुचारू बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़े: MP: दतिया में कालाबाजारी का भांडा फूटा! इस गोदाम से मिला सरकारी राशन, ऐसे हुआ भंडाफोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com