विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

MP: दतिया में कालाबाजारी का भांडा फूटा! इस गोदाम से मिला सरकारी राशन, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Datia Black marketing: दतिया के राजनंदनी ट्रेडर्स गोदाम में राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा है. यह कार्रवाई सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी मामले में हुई है.

MP: दतिया में कालाबाजारी का भांडा फूटा! इस गोदाम से मिला सरकारी राशन, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Datia Black marketing racket busted: मध्य प्रदेश के दतिया में शुक्रवार की देर रात राजस्व विभाग की टीम ने थाना सिविल लाइन के पीछे गेहूं के गोदाम पर छापा मारा. इस कार्रवाई के दौरान मौके से पीडीएस के गेहूं और चावल जब्त किए गए. यह कार्रवाई सरकारी खाद्यान्न से भरा हुआ एक ट्रक जब्त होने के बाद की गई है. इस टीम में दतिया अनुविभागीय अधिकारी संतोष तिवारी, अपर कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघाई और थाना सिविल लाइन टी सुनील कुमार बनोरिया शामिल थे. 

11.2 लाख रुपये का चावल जब्त, अब दतिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, शिवपुरी की करेरा पुलिस बीते दिन एक ट्रक को जब्त किया था, जिससे 412 क्विंटल पीडीएस का चावल जब्त किया था, जिसकी कीमत 11200000 रुपये है. यह ट्रक दतिया से गुजरात जा रहा था, जिसमें चोरी का सरकारी खाद्यान्न भरा हुआ था. शिवपुरी पुलिस ने इस कालाबाजारी का खुलासा किया और इसकी सूचना दतिया राजस्व विभाग को दी. इस मामले में दतिया राजस्व विभाग और पुलिस की भारी किरकिरी हुई, क्योंकि पकड़ा गया गेहूं सरकारी खाद्यान्न का था और यह कारोबार दतिया में चल रहा था. वहीं इस खुलासे के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई में जुट गई.

Latest and Breaking News on NDTV

राजनंदनी ट्रेडर्स गोदाम में राजस्व विभाग का छापा

जहां राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारा, उस गोदाम का नाम राजनंदनी ट्रेडर्स है और इसके मालिक का नाम गौरव साहू है. गोदाम के अंदर आटा मिल भी है. यह पीडीएस का गेहूं और चावल की खुलेआम खरीदारी करता है. स्थानिक किला चौक सब्जी मंडी के पास भी तमाम ऐसी दुकान है जो खुले आम पीडीएस का गेहूं और चावल की खरीददारी करती है.

अमीर लोगों के नाम पर राशन कार्ड

दतिया में कंट्रोल संचालकों ने गरीबी रेखा का कई ऐसे कार्ड बना दिए, जिनके उपयोगकर्ता अमीर है, लेकिन कार्डों का उपयोग कंट्रोल संचालक ही करते हैं. मौके से पीडीएस के गेहूं और चावल जप्त किए गए हैं करवाई अभी जारी है.

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में GST विभाग का कारनामा ! मर चुके अधिकारी का कर दिया तबादला, अब होगा संशोधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com