Indore Crime: इंदौर फिर शर्मसार; महिला खिलाड़ी से बस में छेड़छाड़, ड्राइवर और क्लीनर फरार

Indore Crime News: महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी. उसके अनुसार, बस से रवाना होते ही रास्ते में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर द्वारा उससे अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indore Crime: इंदौर फिर शर्मसार; महिला खिलाड़ी से बस में छेड़छाड़, ड्राइवर और क्लीनर फरार

Indore News: इंदौर में महिला विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से छेड़छाड़ का मामला शांत हुआ ही था कि अब भोपाल से पुणे जा रही एक महिला खिलाडी के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए इंदौर पहुंचते ही राजेंद्र नगर थाने के पास बस रुकवाकर शिकायत दर्ज कराई. जैसे ही युवती बस से उतरी, वहीं चालक और क्लीनर मौके से बस छोड़कर फरार हो गए. उनकी फरारी के बाद बस करीब तीन घंटे तक थाने में खड़ी रही, जिससे अन्य यात्री भी परेशान रहे.

क्या है मामला?

पीड़ित महिला खिलाड़ी भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान भोपाल से लेकर इंदौर तक बस ड्राइवर, क्लीनर और कंडेक्तर ने युवती से छेड़छाड़ की.

Advertisement
इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी. उसके अनुसार, बस से रवाना होते ही रास्ते में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर द्वारा उससे अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की गई.

डर और शर्म के कारण वह खिलाड़ी रास्ते भर विरोध नहीं कर सकी, लेकिन इंदौर के नजदीक पुलिस चेकिंग प्वाइंट दिखते ही उसने हिम्मत जुटाई और बस रुकवाकर शिकायत दर्ज कराई.

युवती के थाने में पहुंचते ही ड्राइवर और क्लीनर बस से कूदकर भाग गए. जिसके बाद बस तीन घंटे तक खड़ी रही, जिसके बाद पुलिस ने बस में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक ड्राइवर की व्यवस्था कर बस को आगे रवाना कराया.

अधिकारियों के अनुसार पीड़िता अपने अधिवक्ता से चर्चा कर आगे की औपचारिक कार्रवाई करेगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है और बस ट्रेवल्स कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: मिशन वात्सल्य जारी की ये योजना रहेगी; इन नियमों में हुआ बदलाव, जानिए मोहन कैबिनेट के फैसले

यह भी पढ़ें : Madvi Hidma Killed: खुफिया इनपुट से स्पेशल कमांड़ों तक; जानिए कैसे मारा गया लाल आतंक का कमांडर हिडमा?

Advertisement

यह भी पढ़ें : Naxal Commander Devji Arrest: हिड़मा की मौत के बाद टॉप नक्सली कमांडर अरेस्ट; जानिए कौन है देवजी

यह भी पढ़ें : PM Kisan 21st Installment: किसान उत्सव; PM मोदी द्वारा 9 करोड़ अन्नदाताओं को 21वीं किस्त; ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement