विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

"मुझे इग्नोर मत करना, मेरी बात ध्यान से सुनना"... और भेज दी पत्नी की सहेली की अश्लील फोटो

Madhya Pradesh Crime : अपनी पत्नी की सहेली को फर्जी  इंस्ट्राग्राम आईडी से उसी का न्यूड फोटो भेज कर धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.    

"मुझे इग्नोर मत करना, मेरी बात ध्यान से सुनना"... और भेज दी पत्नी की सहेली की अश्लील फोटो

MP Crime News: मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया आईडी  पर एक महिला की न्यूड फोटो (Nude Photo) भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. मामला इंदौर के परदेशीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला की सहेली का पति निकला. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये है मामला 

दरअसल  एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इंस्टाग्राम के आईडी devil.in से उसे मैसेज आया. जिसे पहले तो उसने इग्नोर कर दिया.  लेकिन बाद में फिर एक मैसेज आया कि मुझे इग्नोर मत करना मेरी बात ध्यान से सुनना, मुझे ब्लॉक भी मत करना. फिर धमकी देकर एक न्यूड फोटो भेज दिया. जब महिला ने देखा तो उसके होश उड़ गए. आरोपी ने उस महिला की ही फोटो को एडिट कर न्यूड कर दिया था. धमकी भी दी गई कि यह बात किसी को मत बताना. वरना इस फोटो को वायरल करने की भी धमकी दी. इतना ही नहीं आरोपी ने उसे वॉइस कॉल भी किया. लेकिन डाटा बंद होने से कॉल नहीं आई. 

ये भी पढ़ें RR Vs KKR: राजस्थान और कोलकाता के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

घर वालों को बताई सारी बात  

परेशान युवती ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई और  उसकी शिकायत पुलिस को की. पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल कर पाया कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी है. यह कोई और नहीं बल्कि शिकायत कर्ता की सहेली का पति ऑपरेट कर रहा है. साइबर एक्सपर्ट की टीम  नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर शाजापुर के रहने वाले यश भावसार तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, क्या अपने ही गृह क्षेत्र की सीट बचा पाएंगे दीपक - किरण ?

                  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com